फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   खेलों में नाहन आईटीआई ओवरऑल चैंपियन

खेलों में नाहन आईटीआई ओवरऑल चैंपियन

Sat, 30 Mar 2019 10:30 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
खेलों में नाहन आईटीआई ओवरऑल चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। बीबीजीत कौर स्कूल के खेल मैदान में जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। छात्र वर्ग की इस स्पर्धा में नाहन आईटीआई ने आल राउंड द बेस्ट ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। नाहन के रूपेंद्र कुमार को बेस्ट एथलीट का खिताब दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आईटीआई के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नरेंद्र मौहल रमौल ने पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि खेलकूद भी जीवन में महत्वपूर्ण है। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए उपविजेताओं से कहा कि खेल को केवल जीतने के लिए ही नहीं, बल्कि खेल की भावना से खेला जाना चाहिए।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन के प्रधानाचार्य सीके कौशिक विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पांवटा आईटीआई के प्रधानाचार्य सुशील गर्ग ने कहा कि प्रतियोगिता में जिले के 10 संस्थानों के दो सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में आईटीआई नाहन के रूपेंद्र कुमार प्रथम, पांवटा के संदीप द्वितीय तथा राजगढ़ के रजत को तृतीय पुरस्कार मिला। 200 मीटर दौड़ में नाहन के रूपेंद्र प्रथम, ज्ञान शक्तिपीठ पांवटा के अंकित द्वितीय और गलेक्सी पांवटा विजय तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में आईटीआई पांवटा के मोहन प्रथम, पांवटा के ही विक्रम द्वितीय तथा गलेक्सी पांवटा के विजय तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में पांवटा के मोहन प्रथम, बोगधार के विजेंद्र द्वितीय और नौहराधार के राहुल और गलेक्सी पांवटा के स्वास्तिक तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में नौहराधार के रविंद्र ने प्रथम, नौहराधार के अशोक ने दूसरा और नाहन के राजेश कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

गोला फेंकने में नाहन के अमनदीप प्रथम, गलेक्सी पांवटा के शंकर द्वितीय तथा नाहन के रूपेंद्र को तृतीय पुरस्कार दिया गया। डिस्कस थ्रो में गलेक्सी पांवटा के शंकर प्रथम, नाहन के रजत द्वितीय और आईटीआई पांवटा के लोकेश तृतीय रहे। भाला फेंक प्रतियोगिता में बोगधार के विजेंद्र प्रथम, नाहन के रजत द्वितीय और गैलेक्सी पांवटा के शंकर तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में सरांहा के सुरेंद्र प्रथम, पांवटा के विक्रम द्वितीय तथा राजगढ़ के रजत और नाहन के रजत ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में नाहन के रुपेंद्र प्रथम, पांवटा के विक्रम द्वितीय तथा गलेक्सी पांवटा के विजय तृतीय स्थान पर रहे। ट्रिपल जंप में नाहन के टीटू और रूपेंद्र प्रथम, नौराधार के पंकज द्वितीय और पांवटा के विक्रम तृतीय रहे। वॉलीबाल में आईटीआई नाहन प्रथम और एमडी आईटीआई नौहराधार ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉस्केटबाल में गलेक्सी पांवटा प्रथम और आईटीआई पांवटा दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में आईटीआई नाहन प्रथम और एमडी आईटीआई नौहराधार दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता में आईटीआई पांवटा प्रथम और आईटीआई नाहन दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, कबड्डी में एमडी आईटीआई नौहराधार ने प्रथम और नाहन ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। नाहन आईटीआई को ओवरऑल एथलेटिक्स ट्रॉफी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed