फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   तपिंद्र को चुना ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गैर सरकारी सदस्य

तपिंद्र को चुना ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गैर सरकारी सदस्य

Tue, 26 Mar 2019 10:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
तपिंद्र को चुना ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गैर सरकारी सदस्य
तपिंद्र चुने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर की बनकला पंचायत के प्रधान तपिंद्र शर्मा को प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गैर सरकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासनिक विभाग बी सेक्शन की ओर से जारी अधिसूचना में शामिल गैर सरकारी सदस्यों में तपिंद्र शर्मा की भी नियुक्ति हुई है। इस नियुक्ति के लिए तपिंद्र शर्मा ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि समुदाय के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। समय-समय पर वह सरकार के समक्ष समुदाय की विभिन्न समस्याओं और मांगों को उठाएंगे। इस मौके पर यशपाल शर्मा, कमल शर्मा, सागर शर्मा, आरआर शर्मा, संजीव शर्मा, टीकाराम शर्मा, गोपाल शर्मा, मीमाराम शर्मा और सुनील शर्मा आदि पंचायत जनप्रतिनिधियों और लोगों ने इस नियुक्ति के लिए सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed