फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कालाअंब में घने कोहरे की दस्तक, जीना मुहाल

कालाअंब में घने कोहरे की दस्तक, जीना मुहाल

Sat, 02 Feb 2019 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
कालाअंब में घने कोहरे की दस्तक, जीना मुहाल
कालाअंब में घने कोहरे
विज्ञापन

की दस्तक, जीना मुहाल
मौसम में बदलाव, देरी से पहुंचा इस बार कोहरा
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर के मैदानी क्षेत्र कालाअंब व साथ लगते इलाकों में कोहरे से दस्तक दे दी है। हालांकि, इस मर्तबा कोहरा काफी देरी से इलाके में पहुंचा। मौसम में बदलाव इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है। सुबह व शाम के समय इलाके में कोहरा छाने से विजिबिलिटी पर भी असर दिखने लगा है। कई क्षेत्र घने कोहरे के आगोश में हैं। ऐसे में वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं फसलों के लिए कोहरा सही नहीं है। कोहरा फसलों पर भी प्रतिकूल असर डाल रहा है। कोहरे से इलाके में ठिठुरन भी बढ़ गई है। पड़ोसी राज्य हरियाणा के साथ सटे होने के कारण कालाअंब, खैरी, मोगीनंद व सकेती आदि इलाकों में अमूमन 31 दिसंबर के बाद कोहरा पड़ना शुरू हो जाता था और फरवरी के प्रथम सप्ताह तक नियमित रहता था। लेकिन, इस बार कोहरा फरवरी के शुरुआती दौर में पड़ना शुरू हुआ है। स्थानीय लोगों में फकीर चंद, राजकुमार, सुभाष, रतन सिंह, केवलराम व बंसीलाल ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू होते ही मैदानी इलाकों में कोहरा छाने लगता है। मकर सक्रांति के बाद ठंड में गिरावट आनी शुरू हो जाती है। लेकिन, कुछ वर्षों से मौसम में विभिन्न बदलाव आ रहे हैं। कभी तापमान बढ़ते क्रम में होता है तो कभी न्यूनतम स्तर पर आ जाता है। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद के जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. संजीव अत्री ने बताया कि कोहरा पड़ने से सुबह के समय तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस का फर्क पड़ा है। क्षेत्र का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 10 से 20 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। कोहरे के चलते सुबह 5 से शाम 8 बजे तक तापमान लगभग सात से 9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed