{"_id":"59f72f9f4f1c1b70548b9f0b","slug":"111509371807-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराल बैरियर पर पांच लाख की नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराल बैरियर पर पांच लाख की नकदी बरामद
Updated Mon, 30 Oct 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहराल बैरियर पर पांच लाख की नकदी बरामद
पुलिस और आईटीबीपी की टीम को वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता
वाहन चालक नहीं दिखा सका नकदी से संबंधित दस्तावेज
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल-हरियाणा सीमा पर पुलिस-आईटीबीपी टीम तैनात है। सोमवार को वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान मोगा से देहरादून जा रही एक स्वीफ्ट कार की तलाशी ली गई। टीम ने कार से पांच लाख नकदी बरामद की है। वाहन सवार से इसके दस्तावेज मांगे गए लेकिन वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस टीम ने नकदी कब्जे में ले ली। नकदी को चुनाव आयोग द्वारा गठित फ्लाइंग स्क्वायड टीम को सौंप दिया गया है।
सोमवार को पुुलिस के एचएचसी राजेंद्र कुमार, एचएचसी मुकेश कुमार, आईटीबीपी के सुरेंद्र भट्ट की टीम ने बहराल बैरियर पर नाका लगाया था। इस बीच हरियाणा की तरफ से (सीएच-01 एई 9407) स्वीफ्ट कार पहुंची। संयुक्त टीम ने कार को तलाशी के लिए रुकवा लिया। कार में रखी 5 लाख नकदी बरामद हुई।
कार सवार मोगा निवासी हरविंद्र कुमार पुत्र गुरचरण सिंह ने कहा कि देहरादून से पुराना वाहन खरीदने को नकदी ले जा रहा था लेकिन टीम को नकदी के बारे में कोई भी डिटेल व दस्तावेज न दिखा सका।
विज्ञापन
इसके बाद नकदी को टीम ने जब्त कर लिया है। राशि चुनाव आयोग के गठित फ्लाइंग स्क्वायड टीम को आगामी कार्रवाई के लिए सौंप दी गई है। आचार संहिता लगने से अब तक बहराल बैरियर पर आधा दर्जन से अधिक नकदी, ज्वैलरी व अवैध शराब के मामले पकड़े जा चुके हैं।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने सोमवार को बहराल बैरियर पर नाके में तलाशी के दौरान कार से 5 लाख नकदी पकड़ी है। कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर नकदी को कब्जे में ले लिया गया है। चुनाव आयोग द्वारा गठित फ्लाइंग स्क्वायड टीम को राशि सौंप दी गई है।
---------------------------
सुरेश तोमर
...