{"_id":"6668420f0493ebb9010d2db2","slug":"11-person-will-honoured-in-65-annual-function-of-sirmaur-kala-sangam-on-28-june-nahan-news-c-177-1-ssml1028-126219-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: डाॅ. अशोक सहित 11 श्रेष्ठजनों को मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: डाॅ. अशोक सहित 11 श्रेष्ठजनों को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन
डाॅ. अशोक सहित 11 श्रेष्ठजनों को मिलेगा पुरस्कार
पुलिस उप महानिदेशक सौम्या साम्बशिवन होंगी मुख्यातिथि
सिरमौर कला संगम का 65वां सम्मान समारोह 28 जून को होगा आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम का 65वां वार्षिक उत्सव और महा अलंकरण समारोह 28 जून को ददाहू के बायरी आश्रम में होगा। इसमें कला, साहित्य, समाज सेवा, लोकगीत व संगीत क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले देशभर के 11 श्रेष्ठजन सम्मानित किए जाएंगे। कार्यक्रम में हिमाचल पुलिस उप महानिदेशक सौम्या साम्बशिवन मुख्यातिथि व पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति प्रो.महावीर अग्रवाल अध्यक्ष होंगे। जबकि हरिद्वार के डॉ. मनोहर लाल आर्य व अरविंद गोयल विशिष्ट अतिथि होंगे।
संगम के कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य ओमप्रकाश राही ने बताया कि इस वर्ष सम्मानित होने वालों में साहित्य के लिए हरियाणा से डॉ.रश्मि बजाज, हिमाचल से आचार्य सुरेश भारद्वाज व प्रतिभा शर्मा, समाजसेवा के क्षेत्र में हिमाचल के रामभज चौहान, हरियाणा के रोहित कौशिश, सिविल अस्पताल ददाहू के प्रभारी डॉ. अशोक ठाकुर व हिमाचल के सचिन ऑबराय को सम्मानित किया जाएगा।
संगीत के लिए हिमाचल के डॉ. मदन झाल्टा, लोकसंगीत के लिए कपिल शर्मा, संस्कृत सेवार्थ शिवा शर्मा और चित्रकला के क्षेत्र में राहुल शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत व लोकसंगीत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन
-- -- संवाद