फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे सिरमौर के शिवालय

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे सिरमौर के शिवालय

Mon, 04 Mar 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे सिरमौर के शिवालय
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे सिरमौर के शिवालय
विज्ञापन

भोले की मस्ती में झूमे श्रद्धालु, शिव मंदिरों में दिनभर जुटी रही भीड़
भक्तों ने गटका घोटा, भांग निर्मित प्रसाद भी किया ग्रहण
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। शिवरात्रि पर्व पर जिले के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले के कई शिव मंदिरों में दिनभर भीड़ रही। शहर के रानीताल शिव मंदिर, स्वर्ग की दूसरी सीढ़ी कहे जाने वाले पौड़ीवाला शिव मंदिर, शिव मंदिर जमटा, कालीस्थान मंदिर नाहन के साथ साथ त्रिलोकपुर, कालाअंब, सराहां, रेणुका, ददाहू, पांवटा साहिब, संगड़ाह, नौहराधार, राजगढ और शिलाई आदि स्थानों के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व की धूम रही।
सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। दोपहर होते-होते शिवालयों के बाहर श्रद्धालुओं ने कतार बद्घ होकर शिवलिंग के दर्शन किए और जलाभिषेक किया और बिल्व पत्र, धतूरे के अलावा फल आदि चढ़ाए गए। रानीताल शिव मंदिर में युवाओं की टोली ने जमकर शिव के रंग में रंगकर मस्ती की। डीजे की धुनों पर युवा थिरकते नजर आए। वहीं, जिला मुख्यालय से लगभग छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्वर्ग की दूसरी पौढ़ी कहे जाने वाले प्राचीन शिव मंदिर पौड़ीवाला में सोमवार को हजारों भक्तों ने शीश नवाकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पौड़ीवाला मंदिर में नाहन के साथ-साथ आसपास के इलाकों के अलावा उज्जैन, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। पौड़ीवाला मंदिर कमेटी के प्रधान अमनदीप और सचिव अंकित तोमर ने बताया कि मंदिर के प्रवेशद्वार सुबह चार बजे से खोल दिए गए थे और श्रद्धालुओं को कतारबद्ध होकर दर्शन करने के व्यापक प्रबंध किया गया था। मंदिर के महंत बाबा ईश्वरगिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। व्रतधारी भक्तों के लिए फलाहार की व्यवस्था भी की गई। कालाअंब के प्राचीन शिव मंदिर और त्रिलोकपुर शिवालय में भी पूरा दिन शिव भक्तों का हुजूम उमड़ता रहा। कालाअंब और त्रिलोकपुर के आसपास के गांवों से हजारों लोग इलाके में स्थित शिवालयों में माथा टेकने पहुंचे।
विज्ञापन


कहीं भांग-घोटा तो कहीं चिलमों में लगे भोले नाम के कश
ददाहू (सिरमौर)। महाशिवरात्रि का पर्व रेणुका तीर्थ और साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान भोले नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने भांग और घोटे का प्रसाद भी ग्रहण किया। रेणुकाजी तीर्थ के पंचमुखी महादेव शिव मंदिर, धारटीधार के दगयोण स्थित शिव मंदिर, ददाहू के अपर बाजार, बिजली कॉलोनी, पुलिस थाना परिसर, शिव शक्ति मंदिर और खादरी के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। इस मौके पर कई श्रद्धालुओं ने नवेदय, बिल्व पत्र, भांग और धतूरे का भोग लगाया। रेणुकाजी तीर्थ संत महात्माओं के आश्रमों में शिवरात्रि पर्व को अलग अंदाज में मनाया गया। जहां चांदी की चिलमों में भोले के नाम के कश लगाए गए। चिलमों का शौक रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी भांग का विशेष प्रबंध किया गया। चिलम का दम भरने वाले लोग रेणुका में विशेष हाजिरी भरते हैं। इस महाशिवरात्रि को सोमवार का दिन पड़ने से भी पर्व का महत्व अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed