{"_id":"5c376cf2bdec22734428ae20","slug":"101547136242-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर माह एक तारीख को नियमित पेंशन दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर माह एक तारीख को नियमित पेंशन दे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर माह एक तारीख को नियमित पेंशन दे सरकार
परिवहन कर्मचारियों ने की सरकार और निगम से मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नाहन ने सरकार और निगम प्रबंधन से पेंशनरों की पेंशन का नियमित भुगतान करने की मांग की है। अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर मंच की बैठक वीरवार को नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान राजेंद्र कुमार पाहवा ने की। मंच का संचालन हरशरण शर्मा ने किया। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मियों की मांगों पर चर्चा कर कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें सरकार और निगम प्रबंधन से पेंशन का नियमित और हर माह की पहली तारीख को भुगतान करने, पेंशनरों के लंबित डीए, डीए का एरियर अविलंब देने, अंतरिम राहत और चिकित्सा भत्ते की राशि एक हजार करने, करुणामूलक आधार पर आश्रितों को रोजगार देने सहित कई अन्य मांगें उठाई गईं। इस अवसर पर अमन कुमार, चानन सिंह, अशरफ अली, केशर सिंह, शेर सिंह, गीता राम, मोहन सिंह, इंद्र सिंह, लायक राम सहित दर्जनों सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।