फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   10 lakh rupees will spent on dog shelter in nahan

Sirmour News: कुत्तों के लिए 10 लाख से बनेगा शेल्टर, भूमि चयनित

Tue, 04 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees will spent on dog shelter in nahan
विकास की बात -
विज्ञापन

कुत्तों के लिए 10 लाख से बनेगा शेल्टर, भूमि चयनित

नाहन में दशकों से चली आ रही समस्या का अब होगा समाधान

सैकड़ों लावारिस कुत्तों को पशुप्रेमियों ने अपने घर दी है पनाह
आसपास के लोग बदबू और अन्य कारणों से खोल चुके हैं नगर परिषद व पशु प्रेमियों के खिलाफ मोर्चा

-नगर परिषद नाहन ने आखिरकार चयनित की डॉग शेल्टर के लिए जमीन, 10 लाख रूपये के बजट से बंकूवाला में बनाया जाएगा शेल्टर

धर्म सिंह तोमर

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में दशकों से चली आ रही ज्वलंत समस्या का अब समाधान होते नजर आ रहा है। समस्या के समाधान के बाद शहर की 20 हजार की आबादी राहत की सांस लेगी। नगर परिषद ने आखिरकार शहर में लावारिस कुत्तों के लिए बनाए जाने वाले शेल्टर की भूमि का चयन कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के बंकूवाला में नगर परिषद की टीम ने शेल्टर के लिए भूमि का चयन किया है। यहां करीब 10 लाख रुपये के बजट से शेल्टर का निर्माण करवाया जाएगा। हालांकि शेल्टर के लिए नगर परिषद की ओर से पहले ही टेंडर कर दिया गया था लेकिन फॉरेस्ट क्लीयरेंस न मिलने के चलते यह मामला कई महीनों से लटका हुआ था। अब भूमि चयन के बाद यहां इस टेंडर से नगर परिषद शेल्टर का निर्माण करेगी। खास बात यह है कि यहां आबादी नहीं है। इसको लेकर नगर परिषद की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर सहित अन्य टीम मौके का दौरा भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन


--------बाक्स--------

दशकों से भूमि चयन को लेकर रहा विवाद

बता दें कि शहर में डॉग शेल्टर बनाने को लेकर भूमि चयन का मामला विवादों में ही रहा है। नगर परिषद शहर में जहां भी डॉग शेल्टर के लिए भूमि का चयन करती रही है वहां या तो आसपास के लोगों ने आपत्तियां जताईं या फिर अन्य कई कारणों से योजना सीरे नहीं चढ़ पाई। इसके बाद नगर परिषद ने इसे शहर से बाहर नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून के साथ डंपिग साइट के समीप बनाने की योजना बनाई, लेकिन यहां फॉरेस्ट क्लीयरेंस ही नहीं मिल पाई। इसके बाद पशु अस्पताल के साथ नगर परिषद ने निर्माण कार्य शुरू करवाया लेकिन वहां भी आसपास के लोगों ने आपत्ति जताई। इसके बाद से यहां काम बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------बाक्स--------

आखिर क्यों है शहर का ज्वलंत मुद्दा

सूत्रों की मानें तो कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ भी रही है जिससे सड़कों पर हादसों सहित लोगों पर कुत्तों के हमलों का खतरा बढ़ा है। चिडांवाली में हाल ही एक दर्जन बकरियों को लावारिस कुत्ते अपना निवाला बना चुके हैं। कुछ लावारिस कुत्तों को तो पशु प्रेमियों ने अपने घरों में पनाह दी है जिससे उनके आसपास के लोग लगातार फैल रही बदबू व कुत्तों की ओर से क्षेत्रों में गंदगी फैलाने से परेशान हैं। इस मामले में नगर परिषद के खिलाफ कई बार यह लोग मोर्चा खोल चुके हैं और कई दिनों तक शहर में हंगामा भी हुआ था। उपायुक्त के दखल के बाद एसडीएम ने लोगों को शांत किया था।


-डॉग शेल्टर के लिए बंकूवाला में भूमि का चयन किया गया है। इसको लेकर टीम ने मौके पर दौरा भी कर लिया है। पहले किए गए 10 लाख रुपये के टेंडर से यहां औपचारिकताएं पुरी कर जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।

-श्यामा पुंडीर, अध्यक्ष नगर परिषद नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed