{"_id":"6ac6559e627ff42ff70cbf4d","slug":"10-goats-died-in-falling-cowshed-nahan-news-c-177-1-nhn1002-190978-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चमयाड़ में गोशाला की छत गिरी, दबने से 10 बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चमयाड़ में गोशाला की छत गिरी, दबने से 10 बकरियों की मौत
विज्ञापन
चाकली पंचायत के चमयाड़ गांव में गोशाला की छत गिरने से मलबे में दबकर मरीं बकरियां। स्रोत : ग्राम
-बुधवार तड़के हुआ हादसा, पशुपालक को हजारों रुपये का नुकसान
20 के करीब बकरियां थीं गोशाला में, पटवारी ने लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विकास खंड नाहन की चाकली पंचायत के चमयाड़ गांव में बुधवार तड़के गोशाला की छत गिरने के बाद दबने से 10 बकरियों की मौत हो गई। हादसे में पशुपालक बलबीर सिंह को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद हल्का पटवारी ने नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी।
जानकारी के अनुसार, बलबीर सिंह की गोशाला में करीब 20 बकरियां थीं। बुधवार तड़के अचानक गोशाला की छत गिर गई। हादसे में 10 बकरियां मलबे के नीचे दब गईं। बलबीर सिंह ने मलबे में फंसी बकरियों को बाहर निकाला। जीवित बकरियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि मृत बकरियों को भी सुबह ग्रामीणों की मदद से मलबे से बाहर निकाला गया।
पशुपालक ने घटना की सूचना पंचायत प्रधान और हल्का पटवारी को दी। ग्रामीण बलबीर बल्लू, बालकिशन, नितिश शर्मा और संजय शर्मा ने बताया कि हादसे से बलबीर सिंह को आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की। बलबीर सिंह ने बताया कि वह और उसके तीन बेटे दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बकरियां उनके परिवार की आय का एक महत्वपूर्ण सहारा थीं।
विज्ञापन
चाकली पंचायत प्रधान संजय कुमार ने बताया कि गोशाला की छत गिरने से 10 बकरियों की मौत हुई है। ग्रामीण राजस्व अधिकारी ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।-- --
विज्ञापन
20 के करीब बकरियां थीं गोशाला में, पटवारी ने लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विकास खंड नाहन की चाकली पंचायत के चमयाड़ गांव में बुधवार तड़के गोशाला की छत गिरने के बाद दबने से 10 बकरियों की मौत हो गई। हादसे में पशुपालक बलबीर सिंह को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद हल्का पटवारी ने नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी।
जानकारी के अनुसार, बलबीर सिंह की गोशाला में करीब 20 बकरियां थीं। बुधवार तड़के अचानक गोशाला की छत गिर गई। हादसे में 10 बकरियां मलबे के नीचे दब गईं। बलबीर सिंह ने मलबे में फंसी बकरियों को बाहर निकाला। जीवित बकरियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि मृत बकरियों को भी सुबह ग्रामीणों की मदद से मलबे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
पशुपालक ने घटना की सूचना पंचायत प्रधान और हल्का पटवारी को दी। ग्रामीण बलबीर बल्लू, बालकिशन, नितिश शर्मा और संजय शर्मा ने बताया कि हादसे से बलबीर सिंह को आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की। बलबीर सिंह ने बताया कि वह और उसके तीन बेटे दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बकरियां उनके परिवार की आय का एक महत्वपूर्ण सहारा थीं।
विज्ञापन
चाकली पंचायत प्रधान संजय कुमार ने बताया कि गोशाला की छत गिरने से 10 बकरियों की मौत हुई है। ग्रामीण राजस्व अधिकारी ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।