फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   1.08 crore rupees spent on sub tehcil building narag in pachad sirmaur-12 panchyats people will be benifitted by this facility

पच्छाद की नारग उप-तहसील को शीघ्र मिलेगा अपना भवन

Sun, 29 May 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
1.08 crore rupees spent on sub tehcil  building  narag in pachad sirmaur-12 panchyats people will  be benifitted by this  facility
(विकास की बात) पच्छाद की नारग उपतहसील का तैयार दो मंजिला आलीशान भवन। संवाद - फोटो : NAHAN
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद की नारग उप-तहसील को शीघ्र अपना भवन मिलेगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से 1.08 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस भवन का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही इसे विभाग के सुपुर्द किया जाएगा। इस भवन के बनने से क्षेत्र की 12 पंचायतों को राजस्व और अन्य कार्यों को निपटाने में बेहतर सुविधाएं मिलेगी। साथ ही उप-तहसील के अंतर्गत आने वाले नौ पटवार सर्कल लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

इस दो मंजिलें भवन में एक सभागार, नायब तहसीलदार कार्यालय, न्यायालय कक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सात अन्य कमरों का निर्माण किया गया है। इसमें मुख्य रूप से अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने उचित व्यवस्था होगी। इसके अलावा उप-तहसील के दस्तावेजों, फाइलों व अन्य सामान को रखने का प्रावधान होगा।
विज्ञापन

उप-तहसील में पटवार सर्कल नारग, डिलमन, कोटला-पंजोला, दाड़ो देवरिया, बनोना, वासनी, शाड़िया, द्राबली और लाना मच्छेर के हजारों लोगों के राजस्व संबंधित कार्यों को निपटाया जाएगा। गौरतलब है कि वर्तमान में नारग उप-तहसील कार्यालय केवल दो कमरों में चल रहा है। ऐसे में यहां कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य निपटाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार प्यारे लाल शर्मा ने बताया कि नारग उप-तहसील भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसकी जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दे दी है। उम्मीद है जल्द ही नए भवन में कार्य शुरू होगा।
---
उपतहसील का निर्माण कार्य पूरा
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि नारग उपतहसील भवन तैयार हो गया है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है।
--
नौ पटवार सर्कल के लोगों को मिलेगा लाभ
पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने कहा कि नारग उपतहसील के भवन बनने से नौ पटवार सर्कल के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भवन का लोकार्पण कर लोगों को समर्पित किया जाएगा।
---
लंबे समय से की जा रही थी मांग
नारग पंचायत के पूर्व प्रधान बीडी शर्मा ने कहा कि नारग उप-तहसील के भवन बनने से अब लोगों को और बेहतर सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब से उप-तहसील बनी है, तब से यहां भवन निर्माण की मांग की जा रही थी।
---
अत्याधुनिक तरीके तैयार किया भवन
पंचायत समिति सदस्य नारग आशीष शर्मा ने बताया कि नये भवन को अत्याधुनिक तरीके से तैयार किया है। न्यायालय कक्ष स्थापित किया गया है। ऐसे में राजस्व संबंधी मामले निपटाने में सुविधा होगी।

--
भवन की कमी से अधिकारी-कर्मी झेल रहे थे परेशानी
दीद गलूत पंचायत के वार्ड सदस्य कपिल कुमार ने बताया कि उप-तहसील नारग में भवन की कमी के चलते अधिकारियों व कर्मचारियों को बैठने में दिक्कतें रहती थीं। अब नये भवन में सात कमरे बनाए गए हैं। ऐसे में इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed