{"_id":"673753e91a55da759302b3a2","slug":"shri-renuka-ji-mela-concluded-with-the-return-of-the-deities-home-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shri Renuka Ji Mela: देवताओं की घर वापसी के साथ रेणुकाजी मेला संपन्न, राज्यपाल ने देव पालकियों को दिया कंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shri Renuka Ji Mela: देवताओं की घर वापसी के साथ रेणुकाजी मेला संपन्न, राज्यपाल ने देव पालकियों को दिया कंधा
Fri, 15 Nov 2024 07:30 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 15 Nov 2024 07:30 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया। राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने परंपरा के अनुसार देव पालकियों को कंधा देकर विदा करने के साथ मेले का विधिवत समापन किया।
विज्ञापन
राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला में देवताओं को विदा करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवताओं की घर वापसी के साथ ही पांच दिनों से चल रहा अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया। राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने परंपरा के अनुसार देव पालकियों को कंधा देकर विदा करने के साथ मेले का विधिवत समापन किया। इसके साथ ही मेले में पधारे देवता अपने देवस्थलों की ओर प्रस्थान कर गए। इससे पूर्व उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना करके उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
विज्ञापन
ढोल-नगाड़़े, बैंड-बाजों व शंख की मधुर धुनों के बीच की गई देव विदाई के चलते रेणुका घाटी भक्ति रस में डूब गई। राज्यपाल के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ देवताओं को विदाई दी। राज्यपाल ने मेले के सफल आयोजन को लेकर जहां जिला प्रशासन की पीठ थपथपाई, वहीं क्षेत्रवासियों को मेले को शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
इस मौके पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह, उपायुक्त सुमित खिमटा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त एलआर वर्मा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ, तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर व सीईओ भरत सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, रेणुका विकास बोर्ड के अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन