फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla yug murder case People hurt by the court decision rally from DC office to Sher-e-Punjab

शिमला युग हत्याकांड: कोर्ट के फैसले से आहत लोगों ने किया प्रदर्शन, डीसी कार्यालय से शेरे पंजाब तक निकाली रैली

Thu, 25 Sep 2025 06:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 25 Sep 2025 06:58 PM IST
सार

Shimla Yug Murder Case : चार साल के मासूम युग की हत्या के मामले उपायुक्त कार्यालय से शेरे पंजाब तक लोगों ने रोष रैली निकाली। जिसमें युग के हत्यारों को फांसी की सजा देने मांग की गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
shimla yug murder case People hurt by the court decision rally from DC office to Sher-e-Punjab
आंखों में काली पट्टी,हाथ में युग की तस्वीर लिए परिजन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चार साल के मासूम युग की हत्या के मामले में प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले से आहत परिजनों ने वीरवार को काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट किया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में शहर के लोग काले बिल्ले लगाकर शामिल हुए। उपायुक्त कार्यालय से शेरे पंजाब तक निकाली रोष रैली में लोगों ने युग के हत्यारों को फांसी की सजा देने मांग की। प्रदर्शन में लोगों के बीच न्याय व्यवस्था को लेकर रोष भी नजर आया। प्रदेश उच्च न्यायालय ने युग हत्याकांड के दो दोषियों की सजा को फांसी से उम्रकैद में बदल दिया है जबकि एक को बरी कर दिया। इसको लेकर युग के परिजनों ने नाराजगी जताई है और मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की बात कही है।

विज्ञापन




शहर में वीरवार शाम करीब 4:00 बजे युग के पिता विनोद गुप्ता, मां पिंकी गुप्ता और दादी चंद्रलेखा समेत अन्य परिजन उपायुक्त कार्यालय के बाहर आंखों पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे। यहां सैकड़ों की भीड़ जुटने के बाद परिजनों ने उपायुक्त कार्यालय से शेरे पंजाब तक रोष रैली निकाली। इसमें कारोबारियों के साथ हर वर्ग के लोग शामिल हुए। रोष रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ने लगी लोगों की भीड़ भी बढ़ती रही। इस दौरान लोगों ने युग के हत्यारों को फांसी की सजा देने और दोषियों के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया।

विज्ञापन




अब सुप्रीम कोर्ट में करूंगा अपील : विनोद

विनोद गुप्ता ने प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें अपने बच्चे के लिए इंसाफ चाहिए। कई वर्षों से वह मासूम बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए अदालतों के चक्कर लगाते रहे। अब दो दोषियों की सजा उम्रकैद बदल दिया और एक को बरी कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तीनों इस अपराध में शामिल थे तो एक को बरी क्यों किया गया? इससे अच्छा था कि तीनों को ही अदालत बरी कर देती। विनोद गुप्ता ने कहा कि उन्हें इंसाफ नहीं मिला है और वह अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। सरकार भी कह रही है कि इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे लेकिन मैं अपने स्तर पर निजी वकील भी करूंगा। युग की मां ने कहा कि हमें अपने बच्चे के लिए इंसाफ चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed