{"_id":"6aa03cae8f7b1672270e7aa7","slug":"shimla-undertrial-prisoner-brought-from-kanda-jail-to-igmc-for-treatment-escapes-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: कंडा जेल से उपचार के लिए आईजीएमसी लाया विचाराधीन कैदी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: कंडा जेल से उपचार के लिए आईजीएमसी लाया विचाराधीन कैदी फरार
Tue, 08 Sep 2026 10:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:19 PM IST
सार
आईजीएमसी अस्पताल शिमला लाया गया हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी अस्पताल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कैदी पिछले कुछ दिनों से आईजीएमसी में उपचाराधीन था।
विज्ञापन
आईजीएमसी शिमला से कैदी फरार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कंडा जेल से उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल शिमला लाया गया हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी अस्पताल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कैदी पिछले कुछ दिनों से आईजीएमसी में उपचाराधीन था। इसी दौरान वह अस्पताल से फरार हो गया। कैदी के अस्पताल से भागने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फरार कैदी की पहचान सूरज के रूप में बताई जा रही है। वह हत्या के मामले में कंडा जेल में विचाराधीन था। पुलिस अस्पताल में उसकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है और फरार होने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी कैदी की तस्वीर साझा की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को फरार कैदी सूरज के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल साझा करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन