फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News Case against police sub-inspector for threatening a woman

Shimla News: महिला को धमकाने को लेकर पुलिस सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस, छोटा शिमला डाकघर के पास की घटना

Thu, 14 Nov 2024 09:18 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 14 Nov 2024 09:18 PM IST
सार

राजधानी शिमला में एक महिला ने सब इंस्पेक्टर पर दुर्व्यवहार करने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shimla News Case against police sub-inspector for threatening a woman
हिमाचल पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी में पुलिस महकमे के सब इंस्पेक्टर पर महिला से गाली गलौज करने और धमकाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस कर्मचारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बबीता निवासी ब्योलिया ने बताया कि वह शाम करीब 5:10 बजे बच्चे को कपड़े लेने के लिए अपनी सहेली के साथ कार्यालय से निकलकर बाजार जा रही थी। इसी दौरान ओक ओवर की तरफ से पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात व्यक्ति आया और उसके साथ गाली गलौज तथा धमकी देने लगा। इससे महिला बुरी तरह से घबरा गई।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि यह कर्मचारी पहले भी कई बार उन्हें धमका चुका है। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन छोटा शिमला में दर्ज करवाई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed