{"_id":"671e0ff17d32d205bb044a01","slug":"shimla-news-bike-and-car-collide-in-sanjauli-28-year-old-youth-dies-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: संजौली में बाइक और कार में टक्कर, 28 साल के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: संजौली में बाइक और कार में टक्कर, 28 साल के युवक की मौत
Sun, 27 Oct 2024 03:33 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:33 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली के पास गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक 28 साल के युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली के समीप रविवार दोपहर गाड़ी और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सूचना के अनुसार गाड़ी बाइक में टक्कर की घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे पेश आई है। जब हिमाचल नंबर गाड़ी संजौली की और बाइक संजौली से लकड़ बाजार की ओर जा रही थी। इसी दोनों संजौली कॉलेज के समीप पहुंचने पर आपस में टकरा गए। इसमें बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति की पहचान विक्रांत पुत्र देसराज गांव गवार, डाकखाना बागी, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर लिया है। पोर्स्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है।
विज्ञापन