फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla mock drill Himachal blackout in the entire Shimla city from 7:20 to 7:30 in the evening

Himachal : शिमला में बजने लगे हवाई सायरन, मॉक ड्रिल शुरू; शाम 7:20 से 7:30 तक पूरे शिमला शहर में ब्लैकआउट

Wed, 07 May 2025 04:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 07 May 2025 04:03 PM IST
सार

Mock Drill In Shimla: चार बजते ही शिमला शहर में हवाई सायरन बज रहे हैं। इसी के साथ मॉक ड्रिल शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
shimla mock drill Himachal blackout in the entire Shimla city from 7:20 to 7:30 in the evening
डीसी ऑफिस में मॉक ड्रिल का आयोजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी शिमला में चार बजते ही हवाई सायरन बजने शुरू हो गए। इसी के साथ ही मॉक ड्रिल की शुरुआत हो गई। वहीं, ऑपरेशन अभ्यास को लेकर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने सिविल डिफेंस को लेकर युद्ध जैसी स्थिति में सभी जरूरी सेवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिविल डिफेंस को लेकर बताया गया कि युद्ध जैसी स्थिति के लिए सभी प्रधान और पार्षद वार्डन होंगे। इसके अतिरिक्त, इस अभ्यास में सिविल डिफेंस के लगभग 60 स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे, जो लोगों को जागरूक करेंगे।

विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि आज शाम 4 बजे उपायुक्त कार्यालय और संजौली पार्किंग स्थल में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। 4 बजे सायरन बजेगा और 10 मिनट की मॉक ड्रिल आरंभ होगी और उसके बाद फिर से सायरन बजेगा, जिसके बाद मॉक ड्रिल का समापन होगा। यह केवल अभ्यास है युद्ध जैसी स्थिति के दौरान उठाए जाने वाले जरूरी क़दमों की जानकारी के लिए इसलिए सभी लोग धैर्य बनाये रखें और प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा तथा सभी विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

7:20 से 7:30 तक पूरे शहर में होगा ब्लैकआउट
उपायुक्त ने बताया कि आज सायं 7:20 से लेकर 7:30 तक पूरे शिमला शहर में ब्लैकआउट रहेगा और इस दौरान सभी लाइट बंद रहेंगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस दौरान अपने घरों में रहे और सड़क पर चल रहे वाहन को एक किनारे रोक कर लाइट बंद कर दें। उन्होंने लोगों से इस अभ्यास में जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।   

जिले में जरूरी सेवाओं की उपलब्धता करें सुनिश्चित
बैठक में आने वाले दिनों के लिए सभी महत्वपूर्ण सेवाओं को सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश। इस दौरान बताया गया कि जिला में सभी आवश्यक वस्तुएं उचित मात्रा में उपलब्ध हैं। 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पास जिला में 1 महीने का राशन, उचित मात्रा में पेट्रोल और डीजल तथा गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। उपायुक्त ने विभाग को प्रति दिन राशन और अन्य वस्तुओं की मॉनिटरिंग करने और एक माह का स्टॉक रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये की कहीं भी किसी प्रकार की कालाबाजारी और जमाखोरी की स्थिति न हो।
 

उपायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दवाइयों का उचित स्टॉक रखने और आपदा की स्थिति के लिए एक कोर टीम का गठन करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पैरामेडिकल स्टाफ, टेक्निकल स्टाफ, ऑपरेशन थिएटर स्टाफ तथा ब्लड बैंक स्टोरेज की जांच करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार, उन्होंने ट्रांसपोर्ट विभाग को ऐसी स्थिति में यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति के लिए सभी को बसें तैयार रखें। 

अनुपम कश्यप ने लोक निर्माण विभाग को जिला में ऐसी इमारतों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए, जिनमें आपदा के दौरान लोगों को रखा जा सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विभाग को मजदूर और मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को सभी डिफेन्स रोड्स को सुचारू रखने के भी निर्देश दिए। इसी प्रकार, उन्होंने जल शक्ति विभाग को पानी के स्त्रोत और टैंक की सुरक्षा जांचने तथा सभी फायर हाइड्रेंट को सुचारू करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, विद्युत विभाग को बैकअप के विकल्प तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और हर आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आने वाले दिनों में और सजग हो कर कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सभी अधिकारी आपस में बेहतर संचार बनाकर कार्य करें और हर एक फोन कॉल को उठाना सुनिश्चित करें, क्योंकि कभी भी कोई आपातकालीन स्थिति हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र हित का मामला है इसलिए सभी अधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed