{"_id":"6902441c9cf96d8a070a49cb","slug":"shimla-in-theog-crooks-took-away-the-real-gold-and-silver-by-selling-26-kg-of-fake-silver-fraud-of-rs-25-lakh-2025-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ठियोग में 26 किलो नकली चांदी बेच असली सोना और चांदी ले उड़े शातिर, 25 लाख रुपये की हुई धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ठियोग में 26 किलो नकली चांदी बेच असली सोना और चांदी ले उड़े शातिर, 25 लाख रुपये की हुई धोखाधड़ी
Wed, 29 Oct 2025 10:13 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:13 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में शातिर नकली 26 किलो चांदी बेचकर एक सुनार से असली 190 ग्राम सोने और 240 ग्राम चांदी के गहने समेत 25 हजार रुपये की नकदी ले गए।
विज्ञापन
फ्रॉड (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
ठियोग में आभूषण कारोबारी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर नकली 26 किलो चांदी बेचकर एक सुनार से असली 190 ग्राम सोने और 240 ग्राम चांदी के गहने समेत 25 हजार रुपये की नकदी ले गए। आभूषण विक्रेता से कुल करीब 25 लाख की धोखाधड़ी हुई है। शिकायत के बाद ठियोग थाना में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक दंपती ठियोग के शाली बाजार में एक ज्वेलर के पास चांदी का सामान लेकर पहुंचा। दंपती ने दावा किया किया कि उनके पास पुश्तैनी चांदी है। वह अपनी बेटी की शादी के लिए यह चांदी बेचने आए हैं। कारोबारी को भरोसे में लेने के लिए उन्होंने नमूने के तौर पर धातु दिखाई, जो असली चांदी जैसी दिख रही थी। पीड़ित कारोबारी हरिंद्र कुमार झांसे में आ गया। इसके बाद गिरोह की चार अन्य महिलाएं भी इसी तरह की चांदी लेकर पहुंचीं। ये सभी अपने आपको रिश्तेदार बता रहे थे और घर में शादी के लिए सोना खरीदने के लिए पहुंचे थे। कारोबारी ने चांदी का वजन किया। बदले में सोने के आभूषण और नकद राशि का लेन-देन हुआ।
विज्ञापन
अगले दिन कारोबारी ने लैब में जाकर 26 किलो चांदी की जांच करवाई, तो वह नकली निकली। तब कारोबारी को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। शातिर अपने आपको राज्यस्थान के निवासी बता रहे थे । बताया जा रहा है कि ठगों ने नकली चांदी के बदले सोने के गहने और नकदी को मिलाकर करीब 25 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरोह के सभी आरोपी चेहरों से प्रवासी मूल के लग रहे थे। उन्होंने सामान्य भाषा में बात करते हुए खुद को बेबस और गरीब बताया था। घटना के बाद से ठियोग बाजार में हड़कंप और सनसनी का माहौल है। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।