फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Governor Shiv Pratap Shukla flagged off 12th Half Marathon Organized by Himachal Pradesh Police

Shimla: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने 12वीं हॉफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, हर वर्ग के लोग हुए दौड़ में शामिल

Sun, 29 Jun 2025 10:14 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 29 Jun 2025 10:14 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आयोजित 12वीं हॉफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Shimla Governor Shiv Pratap Shukla flagged off 12th Half Marathon Organized by Himachal Pradesh Police
हाफ मैराथन में भाग लेने पहुंचे हर वर्ग के लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 'नशे को मात देंगे एक साथ' थीम के साथ हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आयोजित 12वीं हॉफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद पुलिस विभाग द्वारा आयोजित 12वीं हॉफ मैराथन में युवाओं का जोश कम नहीं हुआ। हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में दौड़ में शामिल हुए।

विज्ञापन




राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि नशे के खिलाफ समाज के हर वर्ग का जो उत्साह देखने को मिला है वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि नशे की बुराई के संदेश को लेकर इस दौड़ में बच्चे, युवा, वृद्ध से लेकर शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति भी इस दौड़ में शामिल हुए, जो प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि 'नशे को मात देंगे एक साथ' का यह अभियान हर घर तक पहुंचाने में पुलिस विभाग का यह प्रयास निश्चित तौर पर कारगर सिद्ध होगा। राज्यपाल शुक्ल ने कहा कि यह उत्साह समय ले सकता है, लेकिन हिमाचल को नशामुक्त करके ही रहेगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देवभूमि की गरिमा को पुनर्स्थापित किया जायेगा और नशे को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को अब दृढ़तापूर्वक इस तरह के जागरूकता अभियानों का हिस्सा बनने की जरूरत है तभी हम समाज से नशे को समाप्त कर सकेंगे। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि हिमाचल को नशामुक्त बनाने में योगदान दें और नशे के खिलाफ हर अभियान को समर्थन प्रदान करें। उन्होंने उपस्थित युवाओं व धावकों को किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थो से दूर रहने बारे शपथ दिलाई।

 

राज्यपाल ने इस अवसर पर राज्य पुलिस द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी शुभारम्भ किया और 'सिग्नेचर बोर्ड' पर हस्ताक्षर कर लोगों को नशे के खिलाफ एकजुटता से कार्य करने का संदेश दिया।  इस दौड़ के विजेता को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। दौड़ को चार वर्गां में बांटा गया है, जिसमें हाफ मैराथन, मिनी मैराथन, ड्रीम रन और विशेष रूप से सक्षम प्रतिभागियों के लिए दौड़ शामिल है। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, राज्यपाल के सचिव  सीपी वर्मा, शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस के उच्च अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed