फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla-Dharampur route case HRTC driver was driving the bus while drunk handed over to the police

शिमला-धर्मपुर रूट का मामला: नशे में धुत्त होकर दौड़ा रहा था बस, पुलिस के हवाले किया एचआरटीसी चालक

Wed, 06 Nov 2024 11:47 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 06 Nov 2024 11:47 AM IST
सार

शिमला-धर्मपुर रूट पर एचआरटीसी बस का ड्राइवर नशे में धुत होकर बस चला रहा था। कंडक्टर को शक हुआ तो उसने अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद एचआरटीसी ने चालक के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत देते हुए ढली पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
Shimla-Dharampur route case HRTC driver was driving the bus while drunk handed over to the police
एचआरटीसी बस (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एचआरटीसी बस का चालक शराब के नशे में बस चलाते हुए पकड़ा गया है। चालक के नशे में होने की भनक लगते ही बस कंडक्टर ने मामले की सूचना निगम के उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एचआरटीसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर बस को दूसरे चालक के माध्यम से शिमला पहुंचाया। इसके बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। एचआरटीसी के डिप्टी डिविजनल मैनेजर ने इस संबंध में पुलिस में लिखित में शिकायत है। जानकारी के अनुसार शिमला-धर्मपुर रूट पर सुबह 10:00 बजे एचआरटीसी की बस रवाना हुई और दोपहर करीब 1:30 बजे बस धर्मपुर पहुंची। यहां से बस करीब 2:30 बजे शिमला के रवाना हुई। इस दौरान बस में करीब छह यात्री सवार थे। कुछ देर बाद चालक कुछ अजीब हरकतें करने लगा, इस पर कंडक्टर पंकज को शक हुआ और उन्होंने मामले की जानकारी अड्डा इंचार्ज को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही बस को तुरंत वहीं पर रुकवा दिया गया और अड्डा इंचार्ज देवीचंद तथा सब इंस्पेक्टर संजूराम को मौके लिए भेजा। इनके साथ एक चालक को भी भेजा गया जिससे बस को शिमला लाया जा सके। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक को ड्यूटी से हटाया और अतिरिक्त चालक के जरिये बस को शिमला लाया गया। एचआरटीसी ने चालक के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत देते हुए ढली पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन

पंद्रह दिन में दूसरा मामला
चालक के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। विभागीय जांच की रिपोर्ट मिलते ही चालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पूरे मामले से चालक पर सस्पेंशन की तलवार लटक गई है। पंद्रह दिन में नशे में बस चलाने का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले शिमला-शोघी-सरी रूट पर भी चालक पर नशे में गाड़ी चलाने के आरोप लग चुके हैं। इस मामले में लोगों ने बस को रुकवाया था और इसके बाद मामला एचआरटीसी के पास पहुंचा। हालांकि इस मामले में चालक मौके से फरार हो गया था। एचआरटीसी ने चालक को सस्पेंड कर दिया था।

शिमला-धर्मपुर रूट पर चालक का शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला सामने आया था। इसकी सूचना मिलते ही अतिरिक्त चालक के साथ टीम को मौके पर भेजा गया और बस को शिमला लाया गया। चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले को लेकर विभागीय जांच बैठा दी है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद चालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नशे में सवारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- विनोद कुमार शर्मा, डीडीएम, शिमला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed