{"_id":"67447a64bdfa7512610977f3","slug":"shanta-kumar-said-do-not-punish-baddi-sp-ilma-for-honesty-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार बोले- बद्दी की एसपी इल्मा को ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा की सजा न दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार बोले- बद्दी की एसपी इल्मा को ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा की सजा न दें
Mon, 25 Nov 2024 06:53 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:53 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने मुख्यमंत्री सुक्खू को पत्र लिखकर कहा कि इल्मा अफरोज को ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा की सजा न दें।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने अब बद्दी की एसपी इल्मा अफरोज को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा है। इस बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू को पत्र लिखा है। इसमें शांता ने लिखा है कि उन्हें अपने कर्तव्य और संविधान की खाई सौगंध के तहत काम करने चाहिए।
विज्ञापन
कहा कि एसपी बद्दी के छुट्टी पर जाने के संबंध में सरकार और सीएम चुप हैं। यही तथ्य सामने आ रहा है कि पुलिस अधीक्षक एक योग्य और ईमानदार अधिकारी हैं। उन्होंने किसी नेता के परिवार के गैरकानूनी काम पर सख्त कार्रवाई की है। इसीलिए उन्हें सरकार ने छुट्टी पर भेजा। शांता ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इल्मा अफरोज को ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा की सजा न दें। कहा कि ईमानदारी पुलिस अधिकारी के इस मामले से हिमाचल की पूरे देश में बदनामी हो जाएगी।
विज्ञापन