{"_id":"679f1d7f60575628e30b5f1d","slug":"senior-dharamshala-bjp-leader-kishan-kapoor-cremated-with-state-honors-2025-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kishan Kapoor Last Rites: अलविदा किशन कपूर... राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पुत्र शाश्वत ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kishan Kapoor Last Rites: अलविदा किशन कपूर... राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पुत्र शाश्वत ने दी मुखाग्नि
Sun, 02 Feb 2025 12:53 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:53 PM IST
सार
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद किशन कपूर का मांझी खड्ड पर बने श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद किशन कपूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद दिवंगत किशन कपूर की पार्थिव देह शनिवार देर शाम धर्मशाला उनके निवास स्थान दाडनू लाई गई। वहीं, रविवार सुबह गांव खनियारा में उनके पुराने पैतृक गांव के बाहर पटोला मैदान में उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए रखी गई। उसके बाद मांझी खड्ड पर बने श्मशान घाट में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
किशन कपूर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक, राज्य सरकार में तीन बार मंत्री और कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र से एक बार सांसद रहे। 1998 से 2002 तक और 2007 से 2012 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सरकार और 2017 से 2019 तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार में किशन कपूर मंत्री रहे हैं। 2019 से 2024 तक सांसद रहे। पार्थिव देह को उनके पुत्र शाश्वत कपूर ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद किशन कपूर की शव यात्रा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, हमीरपुर से पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, पूर्व मंत्री रमेश धवाला, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, विधायक पवन काजल, विधायक सुधीर शर्मा, विधायक जनक राज, विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक रीता धीमान, धर्मशाला नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी व अन्य शामिल हुए।
विज्ञापन
फूट फूट कर रोए पूर्व मंत्री रमेश धवाला
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद किशन कपूर का मांझी खड्ड पर बने श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान किशन कपूर की पार्थिव देह देखकर पूर्व मंत्री रमेश धवाला भावुक हो गए और फूट-फूट कर रोए। उन्होंने कहा कि नालागढ़ के पूर्व विधायक सरदार हरि नारायण सैनी के बाद किशन कपूर के रूप में दूसरा सच्चा दोस्त खो दिया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद किशन कपूर का मांझी खड्ड पर बने श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान किशन कपूर की पार्थिव देह देखकर पूर्व मंत्री रमेश धवाला भावुक हो गए और फूट-फूट कर रोए। उन्होंने कहा कि नालागढ़ के पूर्व विधायक सरदार हरि नारायण सैनी के बाद किशन कपूर के रूप में दूसरा सच्चा दोस्त खो दिया।