{"_id":"671f8e7add084da9ae06cb31","slug":"salary-and-pension-credited-to-employees-and-pensioners-accounts-in-himachal-pradesh-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल प्रदेश में लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों की हैप्पी दिवाली, खातों में आया वेतन और पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल प्रदेश में लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों की हैप्पी दिवाली, खातों में आया वेतन और पेंशन
Tue, 29 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 29 Oct 2024 05:00 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के खातों में सोमवार को वेतन और पेंशन आ गई। वहीं, कर्मचारियों व पेंशनरों के खातों में महंगाई भत्ते की किस्त भी आ गई।
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को सरकार ने दिवाली का तोहफा दे दिया। कर्मचारियों के खातों में सोमवार को वेतन और पेंशन आ गई। इसके अलावा कर्मचारियों व पेंशनरों के खातों में महंगाई भत्ते की किस्त भी आ गई। 75 साल से अधिक आयु वाले पेंशनरों के खातों में नए वेतनमान के लागू होने के बाद का शेष बचा एरियर भी पहुंच गया। इन कर्मचारियों की संख्या करीब 30 हजार है। यह 22.50 प्रतिशत शेष था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में घोषणा की थी कि दिवाली से पहले सभी कर्मचारियों और पेंशनरों के खातों में 28 अक्तूबर को वेतन और पेंशन आ जाएगी। उन्होंने अन्य कर्मचारियों और अस्थायी कामगारों के लिए भी यह घोषणा की थी। शाम तक अन्य सभी निगम, बोर्ड और उपक्रम भी वेतन जारी करते रहे। आंगनबाड़ी वर्कर और इस तरह की कई श्रेणियों के खातों में भी उनका मानदेय पहुंचा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं महासंघ ने सीएम का जताया आभार
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों को वेतन व पेंशन जारी करने पर वह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सचिवालय सेवाएं महासंघ इस मांग को उठाता रहा है। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के खातों में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद पेंशन मिल गई। इसके अलावा 75 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों को भी नए संशोधन वेतनमान के लागू होने के बाद एरियर भी आ गया है।
विज्ञापन