फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Revenue Minister Jagat Singh Negi said BJP spread rumors thousands of people dying during Mani Mahesh Yatra

Himachal News: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- मणिमहेश यात्रा में भाजपा ने फैलाई हजारों लोग मरने की अफवाहें

Mon, 01 Dec 2025 08:12 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, तपोवन (धर्मशाला)।
संवाद न्यूज एजेंसी, तपोवन (धर्मशाला)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 01 Dec 2025 08:12 PM IST
सार

विधायक नीरज नैय्यर के सवाल का जवाब देते हुए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भविष्य में सुरक्षित मणिमहेश यात्रा के लिए एसओपी बनाए जाएंगे। अफवाहें फैलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Revenue Minister Jagat Singh Negi said BJP spread rumors thousands of people dying during Mani Mahesh Yatra
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी (File Photo)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौैरान भाजपा ने हजारों लोगों के मरने की अफवाहें फैलाई। 16 हजार लोगों के परिवारों को परेशान किया गया। इंटरनेट बंद करने का आरोप भी प्रदेश सरकार पर लगाया गया। विधायक नीरज नैय्यर के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि भविष्य में सुरक्षित यात्रा के लिए एसओपी बनाए जाएंगे। अफवाहें फैलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यात्रा के दौरान 17 लोगों की जान गई। एक लंगर बहने की सूचना मिली थी। प्रभावित संस्था को आर्थिक मदद पहुंचाई गई है। फंसे हुए यात्रियों को सरकारी बसों तथा दो निजी हेलिकाप्टरों के माध्यम से बाहर निकालने पर सरकार की ओर से एक करोड़ 17 लाख 49 हजार 274 रुपये की राशि व्यय की गई है। इसके अलावा प्रदेश सरकार को भारी वायुसेना से कुल पांच करोड़ 68 लाख रुपये के बिल प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि सितंबर 2025 में मणिमहेश यात्रा में आई आपदा में करीब 16 हजार श्रद्धालु फंस गए थे। यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए सरकार ने कुल 233 सरकारी बसें, दो निजी हेलिकाप्टर और भारतीय वायुसेना के चिनूक और एमआई 17 हेलिकाप्टर तैनात किए गए। मंत्री नेगी ने बताया कि भारतीय वायुसेना का हेलिकाप्टर लेने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू को रक्षा मंत्री से बात करनी पड़ी। उधर, कांग्रेस विधायक नीरज नैय्यर ने सवाल उठाते हुए कहा कि सोशल मीडिया में जानी नुकसान को लेकर गलत जानकारियां दी गई। अफवाहें फैलाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू राष्ट्र में फंसे थे 16 हजार लोग, सुध लेने नहीं आई केंद्र सरकार
कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि हिंदू राष्ट्र और हिंदू प्रदेश में मणिमहेश यात्रा के दौरान 16 हजार लोग फंस गए थे। केंद्र सरकार से कोई भी मंत्री या अधिकारी मौके पर सुध नहीं लेने नहीं आया। छड़ी भी इस बार नहीं पहुंच पाई। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड की त्रासदी के प्रति तो संवेदनशीलता दिखाई लेकिन हिमाचल के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पांच बिजली परियोजनाएं हैं। सुरंगों के निर्माण से क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इन परियोजनाओं से पैसा लेकर यात्रा पर खर्च किया जाना चाहिए। उधर, विधायक डॉ. जनकराज ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते जिन स्थानीय लोगों को नुकसान हुआ है, उन्हें राहत पहुंचाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed