{"_id":"67f91a2f19729c1fd4029332","slug":"re-appear-exams-of-3rd-5th-and-8th-classes-will-be-conducted-using-hp-board-question-papers-only-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: हिमाचल प्रदेश स्कूल बोर्ड के प्रश्नपत्रों से ही होंगी तीसरी-5वीं-8वीं कक्षाओं की री-अपीयर परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: हिमाचल प्रदेश स्कूल बोर्ड के प्रश्नपत्रों से ही होंगी तीसरी-5वीं-8वीं कक्षाओं की री-अपीयर परीक्षाएं
Sat, 12 Apr 2025 08:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sat, 12 Apr 2025 08:00 AM IST
सार
तीसरी-पांचवीं और आठवीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र स्कूल शिक्षा बोर्ड मुहैया करवाएगा, क्योंकि मार्च में हुई वार्षिक परीक्षाओं के दौरान भी इन्हें प्रश्नपत्र शिक्षा बोर्ड ने ही मुहैया करवाए थे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड तीसरी-पांचवीं और आठवीं कक्षा की री-अपीयर परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र मुहैया करवाएगा। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सरकारी और संबद्धता प्राप्त स्कूलों से प्रश्नपत्रों की मांग उपलब्ध करवाने के लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशकों को पत्र लिखा है। बोर्ड ने 22 अप्रैल तक ब्लॉक वाइज मांग मुहैया करवाने को कहा है।
विज्ञापन
प्रदेश के स्कूलों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले कई विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अनुपूरक घोषित किया गया है। परीक्षार्थियों की दो माह बाद विशेष परीक्षाएं होनी हैं। परीक्षाओं में पास होने के बाद ही विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रवेश मिलेगा और परीक्षा पास न करने वाले विद्यार्थियों को उसी कक्षा की पढ़ाई करनी होगी, जिसमें उसे फेल किया गया है। अनुपूरक परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र स्कूल शिक्षा बोर्ड मुहैया करवाएगा, क्योंकि मार्च में हुई वार्षिक परीक्षाओं के दौरान भी इन्हें प्रश्नपत्र शिक्षा बोर्ड ने ही मुहैया करवाए थे। अब मई-जून में होने वाली इन कक्षाओं की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों से संबंधित कक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की संख्या मांगी है, ताकि बोर्ड प्रबंधन अनुपूरक परीक्षाओं के दौरान प्रश्नपत्र मुहैया करवा सके।
विज्ञापन
बोर्ड प्रबंधन ने तीसरी और पांचवीं कक्षा में अंग्रेजी, हिंदी, मैथ और ईवीएस, जबकि आठवीं कक्षा में अंग्रेजी, हिंदी, मैथ, साइंस और एसएसटी विषय के लिए प्रश्नपत्रों की डिमांड करने को कहा है। वहीं इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि समय पर प्रश्नपत्रों की मांग न भेजे पर प्रश्नपत्रों की अनुपलब्धता के लिए संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक और उपनिदेशक स्वयं उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन