{"_id":"40cfaae86fcb29ae6dd3c3534d23d193","slug":"rape-himachal-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"'परमात्मा मुनि' ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'परमात्मा मुनि' ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, रिमांड पर
अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 06 Nov 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा क्षेत्र में स्थित एक मंदिर के बाबा पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी विनय कुमार (42) निवासी गांव बेदगलां (कुतमनगर) जिला सीतापुर (यूपी) का रहने वाला है। करीब छह साल पहले 2007 से क्षेत्र के मंदिर में परमात्मा मुनि के नाम से लोगों को अपने जाल में फंसा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित पिछले कुछ दिन से गुमसुम रह रही थी। अभिभावकों के बार-बार पूछने पर पीड़ित ने आपबीती सुनाई तथा पुजारी की करतूत से पर्दा उठाया।
विज्ञापन
पीड़िता के अभिभावकों ने फतेहपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि बाबा ने न सिर्फ बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां भी दी थीं।
इस बात का पता चलते ही गांव के युवकों ने बाबा की धुनाई कर डाली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बाबा के खिलाफ भादसं की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर, एएसआई रूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 8 नवंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।