फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahr Prostitution was going on in a guest house police caught a girl from Punjab

Himachal News : गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने पंजाब की युवती को पकड़ा; संचालक पर केस

Fri, 29 Aug 2025 09:29 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 29 Aug 2025 09:29 PM IST
सार

रोहड़ू बाजार के एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवती को पकड़ा है। यहां पर देह व्यापार की पहले से पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी। 
 

विज्ञापन
Rampur Bushahr Prostitution was going on in a guest house police caught a girl from Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

रोहड़ू बाजार में एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवती को पकड़ा है और गेस्ट हाउस के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यहां पर देह व्यापार की पहले से पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहड़ू ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में एक गेस्ट हाउस चल रहा है। यहां संचालक की ओर से सेब सीजन के दौरान बाहर से लड़कियों को मंगवा कर देह व्यापार चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को रोहड़ू के थाना प्रभारी रोहड़ू अमित शर्मा ने टीम का गठन किया और एक युवक को ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा। उसके बाद पुलिस की टीम ने गेस्ट हाउस की छापेमारी की। इस आधार पर गेस्ट हाउस में एक युवती को देह व्यापार में संलिप्त पाया गया। इसके बाद पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती पंजाब की रहने वाली बताई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि सेब सीजन के दौरान इस प्रकार की गतिविधियां बाजार के अलावा सब्जी मंडी के साथ चल रहे गैर पंजीकृत गेस्ट हाउस में लगातार चल रही हैं। इस पर पुलिस की लगातार नजर है। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि पंजाब की युवती को देह व्यापार में संलिप्त पाया है। गेस्ट हाउस के संचालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed