फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   zila parishad election: CPI support hat-trick in Jhakri

जिला परिषद वार्ड झाकड़ी से तीसरी बार जीती माकपा प्रत्याशी

Sun, 24 Jan 2021 06:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बीते रोज आए जिला परिषद चुनाव के नतीजों ने कहीं युवा तो कहीं तजुर्बेकार प्रत्याशियों को जीत हाथ लगी है। जिला परिषद वार्ड झाकड़ी में इस बार सीपीआईएम समर्थित प्रत्याशी ने तीसरी बार जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया। इस बार इस वार्ड से युवा नेत्री कविता कंटू ने जीत दर्ज की है। कड़े मुकाबले में कंटू ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विमला देवी को शिकस्त देकर चुनाव जीता है।
विज्ञापन

रामपुर विकास खंड की 10 पंचायतों के जिप वार्ड झाकड़ी से सीपीआईएम ने तीसरी बार अपनी जीत का परचम लहराया है। हालांकि विस क्षेत्र की चार जिला परिषद सीटों से भाजपा एक भी सीट नहीं जीत पाई है। उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। जिप वार्ड झाकड़ी से माकपा समर्थित कविता कंटू, आशा रानी, पद्मा कुमारी और कांग्रेस समर्थित विमला देवी चुनावी मैदान में थीं।
विज्ञापन

कविता कंटू ने 4561 वोट प्राप्त किए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी विमला देवी को 4548 वोट पड़े। वहीं आशा रानी को 2507, पदमा कुमारी को 1908 मत मिले। कंटू ने केवल 13 मतों के अंतर से जीत हासिल कर झाकड़ी वार्ड तीसरी बार माकपा के नाम किया। वहीं 197 मत अस्वीकृत हुए, जबकि 172 लोगों ने नोटा पर मोहर लगाई। पूर्व में माकपा समर्थित पदमा कुमारी और दलीप कायथ ने झाकड़ी जिप वार्ड से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झाकड़ी जिप वार्ड से जीत कर आई 25 वर्षीय कंविता कंटू ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह से खरी उतरेंगी। क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और मूलभूत समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। क्षेत्र में पिछड़ती जा रही शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वह संघर्षरत रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed