फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   yungster died in landslide bro vajir bavri

वजीर बावड़ी में पहाड़ी से खिसकी चट्टानें, चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 10 Jan 2022 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ब्रौ के तहत वजीर बावड़ी-निरमंड मार्ग पर पहाड़ी से खिसकी चट्टानों की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल का उपचार रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 9:50 बजे
दोनों युवक वजीर बावड़ी से निरमंड की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वजीर बावड़ी के समीप पहुंचे तो पहाड़ी से बड़े पैमाने पर चट्टानें खिसकर दोनों युवकों पर आ गिरीं। हादसे में देवेंद्र कुमार (33) पुत्र बेलू राम, गांव डोबा, डाकघर ब्यूणी, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ललित ठाकुर (29), पुत्र सेस राम, गांव तंगूर, डाकघर अरसू, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू घायल हो गया है। उसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इसस हादसे के बाद एहतियातन परिवहन निगम की बसों को भी वाया दत्तनगर बायल होकर निरमंड भेजा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से वजीर बावड़ी से एहतियात बरतते हुए गुजरने की अपील की है। वर्ष 2017 में भी यहां पहाड़ी दरकी थी, जिसकी चपेट में एक वाहन आ गया था। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि वजीर बावड़ी में चट्टानों की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed