फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Youth will get online information about books in the Central Library

Rampur Bushahar News: युवाओं को ऑनलाइन मिलेगी केंद्रीय पुस्तकालय में किताबों की जानकारी

Mon, 25 Dec 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Mon, 25 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
ओल्ड डीसी ऑफिस की लाइब्रेरी में कंप्यूटर लैब भी की जाएगी स्थापित
विज्ञापन

55 कंप्यूटर लगाने के साथ, हिंदी, अंग्रेजी भाषा लैब भी की जा रही तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला के युवा केंद्रीय पुस्तकालय में मौजूद किताबों की जानकारी घर बैठे ही हासिल कर सकेंगे। लाइब्रेरी प्रबंधन की ओर से इसके लिए एक एप तैयार किया जा रहा है। मौजूद लाइब्रेरी की सभी किताबों के नाम ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। एप के माध्यम से बच्चे घर बैठकर देख सकेंगे कि जो किताब वह लाइब्रेरी में आकर पढ़ना चाहते हैं। वह इस समय लाइब्रेरी में मौजूद भी है या फिर उसे कोई और पढ़ाई के लिए घर ले गया है।

यह फीचर बच्चों के लिए बहुत ही कारगर साबित होने वाला है। अक्सर युवा जब लाइब्रेरी में आकर किताबों की मांग करते हैं तो पता चलता है कि वह किताब तो कोई और पढ़ने के लिए घर ले गया है, जिससे कई बार बच्चे मायूस होकर वापस लौटते हैं। लेकिन इस एप से उन्हें पहले ही किताब के संबंध में जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा मोतीलाल नेहरू केंद्रीय राज्य पुस्तकालय नए भवन में हाइटेक कंप्यूटर, हिंदी, अंग्रेजी की भाषा लैब स्थापित होगी। इसके अलावा 50 से अधिक कंप्यूटर लगाने की भी योजना है। केंद्रीय राज्य पुस्तकालय प्रमुख पुस्कालय अध्यक्ष एवं डिग्री कॉलेज सोलन की प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने बताया कि पुस्तकालय की किताबों को ऑनलाइन एप से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा लाइब्रेरी में एक हाईटेक कंप्यूटर, भाषा लैब बनाने की भी योजना है। जिसको लेकर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed