फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   youth

5 पंचायतों में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पद

Wed, 19 Feb 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी की 5 पंचायतों के छह आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। कराणा, तलूना पंचायत के कराणा, निगान और तलूना आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और कराणा, खणी और लगौटी पंचायत के बठलौण, खुन्न और कुआ आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं के पद भरे जाने हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 7 मार्च तक आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

9 मार्च तक सादे कागज पर योग्य महिला अभ्यर्थी सीडीपीओ कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार बिना दस्तावेजों के साथ भी निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र जमा करवा सकती हैं, लेकिन सभी अनिवार्य दस्तावेज की मूल प्रतियां साक्षात्कार के दिन प्रस्तुत करनी होंगी। 17 मार्च को साक्षात्कार होगा। इसके लिए अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। आवेदन पत्र के साथ न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण पत्र, आंगनबाड़ी क्षेत्र की निवासी का प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र, परिवार में दो ही लड़कियों के होने का प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल संलग्न की जा सकती है। यदि इन प्रमाण पत्रों के बिना आवेदन किया गया तो साक्षात्कार के दिन सभी मूल प्रमाण पत्र चयन समिति के समक्ष पेश करने होंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए केवल महिला प्रार्थी ही पात्र हैं। इसके साथ ही 21 से 45 वर्ष उम्र की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। प्रार्थी का नाम 1 जनवरी 2020 को उस आंगनबाड़ी केंद्र के परिवारों की फ्रिजिंग सूची में दर्ज होना चाहिए। इसके अलावा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। तहसीलदार द्वारा जारी किया 35 हजार रुपये से कम आय प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा। इसी तरह आंगनबाड़ी सहायिका के लिए उम्मीदार के लिए भी यही शर्तें रहेंगी, लेकिन शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा रहेगी। चयन प्रक्रिया में कुल 25 अंक होंगे। इसमें शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, विकलांगता, परिवार में दो लड़कियां होने और व्यक्तिगत साक्षात्कार को शामिल किया जाएगा। वहीं, सीडीपीओ आनी विपाशा भाटिया का कहना है कि 9 मार्च तक योग्य महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। 17 मार्च को साक्षात्कार एसडीएम कार्यालय में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed