चायल में युवक मंडल जरोट ने किया प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। चायल में युवक मंडल जरोट के सौजन्य से वैशाख क्रिकेट कप 2025 के पांचवें संस्करण का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की टीमों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर पर खेली गई। फाइनल मुकाबला डार्क कोनर तिंदर और गोल्डन ड्रेगन दवाह के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तिंदर ने सात ओवर में 74 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्डन ड्रेगन दवाह ने मुकाबले को काफी रोमांचक बनाया। अंतिम ओवर में चार गेंदों में चार रन नहीं बना पाई। डार्क कोनर तिंदर वैशाख क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 के पांचवें संस्करण में विजेता बना। विजेता और उपविजेता टीम को आयोजक बीटू ने नकद राशि और कप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर नीटू ठाकुर, बलदेव, मंजू ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, विशुल ठाकुर, कुशाल ठाकुर, सेस राम ठाकुर और ठाकुर दास सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। - संवाद