{"_id":"66743787ba42304bb701210b","slug":"youth-development-forum-pekha-will-plant-saplings-in-monsoon-department-employees-will-cooperate-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-117690-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: युवा विकास मंच पेखा मानसून में करेगा पौधरोपण, विभाग के कर्मचारी करेंगे सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: युवा विकास मंच पेखा मानसून में करेगा पौधरोपण, विभाग के कर्मचारी करेंगे सहयोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। युवा विकास मंच पेखा बरसात के दौरान पौधरोपण करेगा। पर्यावरण संरक्षण की इस पहल में वन विभाग के कर्मचारियों का भी सहयोग लेने की फैसला लिया है। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर युवा विकास मंच पेखा की वीरवार को बैठक हुई। बैठक में गांव के मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने गांव की बदहाल सड़क पर चिंता व्यक्त की। बैठक में सामने आया कि सेब सीजन से पहले सड़कों की दुर्दशा, सड़कों के रख-रखाव, नालियों में पड़े मलबे, नालियों की सफाई और तंग सड़क के किनारे क्रैश बैरियर लगाने के मामले पर लोक निर्माण विभाग गंभीरता से पहल करे। उन्होंने कहा कि इस मांग को युवा विकास मंच पेखा उठाता आ रहा है कि धमवाड़ी से तांगनू जांगलिख, पेखा सड़क पर क्रैश बेरियर न होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। युवा विकास मंच ने अपील की है कि विभाग इस मांग पर ध्यान केंद्रित करें। बैठक में पंचायत समिति के सदस्य चमन लाल, युवा विकास मंच पेखा के अध्यक्ष जिशन डेरूवान, सुभाष बिंटू, सुधीर शंकुवान, प्रेम डेरुवान, वार्ड सदस्य रितेश कुमार, मनमोहन मनान, खेम सिंह, राज कयान, बिशंबर सिंह, राम कुमार, राजेश कुमार, उमेश, विनोद, वार्ड सदस्य तिलक राज, कुलदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, पदम देव, नरेश डेरूवान, संदीप मुन्ना, विजय रायचुवान, सदस्यों ने भाग लिया। युवा विकास मंच पर्यावरण को बचाने के लिए कदम उठाने व अधिक मात्रा में पौधारोपण का कार्य पर प्रस्ताव तैयार किया गया।