फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Youth Congress Kinnaur sent a memorandum to the Governor through the Deputy Commissioner

Rampur Bushahar News: नौणी विवि के कुलपति को सेवा विस्तार न देने की उठाई मांग

Mon, 19 May 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress Kinnaur sent a memorandum to the Governor through the Deputy Commissioner
युवा कांग्रेस किन्नौर राज्यपाल को उपायुक्त किन्नौर के माध्यम से नौणी यूनिवसिटी में कुलपति को 
युवा कांग्रेस किन्नौर ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। डाॅ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में कुलपति को विस्तार न देने को लेकर जिला युवा कांग्रेस किन्नौर के पदाधिकारियों ने सोमवार को उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमला कश्यप और महासचिव सुमित नेगी ने बताया कि नौणी विवि में नियमित कुलपति का पद आठ मई 2025 के बाद रिक्त पड़ा है। डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल को कुलपति के रूप में बने रहने की अनुमति दी गई, जबकि 6 मई को कुलपति के रूप में उनकी नियुक्ति को हिमाचल प्रदेश उप न्यायालय में इस तथ्य पर चुनौती दी गई। उन्हें एक चयन समिति ने गलत तरीके से नियुक्त किया गया। इसका गठन विश्वविद्यालय के अधिनियम की धारा-24 के अनुसार नहीं किया गया था। इसलिए युवा कांग्रेस ने राज्यपाल से उन्हें सेवा विस्तार न देने की मांग की है। इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष वेद प्रकाश नेगी, महासचिव नेहा और संयोजक आईटीसेल राहुल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed