फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Youth Congress deliberates on strengthening the party at the booth level

मजबूत संगठन की नींव बूथ स्तर से होती है तैयार : राहुल सोनी

Fri, 18 Sep 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress deliberates on strengthening the party at the booth level
युवा कांग्रेस रामपुर की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी और नवनियुक्त जोन प्रभारी। स्रोत : कांग्रे
बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने पर यूथ कांग्रेस की बैठक में हुआ मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। मजबूत संगठन की नींव बूथ स्तर से तैयार होती है। यह बात युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर राहुल सोनी ने बैठक में कही। ब्लॉक यूथ कांग्रेस रामपुर की बैठक शुक्रवार को सर्किट हाउस रामपुर में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने सहित आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े मुद्दों पर विचार और सुझाव रखे। विशेष रूप से नवनिर्वाचित जोन अध्यक्षों की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करने के साथ अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने के लिए कार्य करें।बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को प्रमुख मुद्दा बनाया गया। इसके लिए बूथ कमेटियों को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और स्थानीय स्तर पर जनता से लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने और उन्हें संगठन के साथ जोड़ने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। राहुल सोनी ने कहा कि मजबूत संगठन की नींव बूथ स्तर से तैयार होती है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाना होगा। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने और आगामी समय में यूथ कांग्रेस की गतिविधियों को और गति देने का संकल्प लिया। राहुल सोनी ने कहा कि बैठक में सभी नवनियुक्त युवा कांग्रेस के जोन प्रभारियों को उनके नियुक्ति-पत्र सौंपे गए। बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल चौहान, जिला अध्यक्ष योगेश ठाकुर, प्रदेश महासचिव अंकुर शर्मा, जसवीर ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अनुराधा, बीडीसी सदस्य संजीव, राकेश साहनी और साहिल मेहता सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article