फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Young man caught with Chitta in Wazir-Bawdi

वजीर-बावड़ी में चिट्टे के साथ पकड़ा युवक

Sat, 30 Jan 2021 06:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Young man caught with Chitta in Wazir-Bawdi
Young man caught with Chitta in Wazir-Bawdi
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत वजीर-बावड़ी में पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम पुलिस रामपुर के साथ लगते वजीर-बावड़ी के पास गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक युवक से 3.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
विज्ञापन

आरोपी युवक की पहचान मनजीत (31) पुत्र गोविंद सिंह, गांव खनेवली, डाकघर देवनगर, तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान वजीर-बावड़ी के समीप एक युवक को 3.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे में संलिप्त लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। नशे के कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed