फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   yashwinder elected vollyball associotion secreatery

यशविंद्र बने जिला शिमला वॉलीबाल संघ के महासचिव

Wed, 17 Nov 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
yashwinder elected vollyball associotion secreatery
यशविंद्र ठाकुर को सौंपी जिला शिमला वॉलीबाल महासचिव की कमान। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले किसी राष्ट्रीय खिलाड़ी को पहली बार वॉलीबाल संघ में महासचिव की कमान सौंपी गई है। रामपुर की दत्तनगर पंचायत के वॉलीबाल खिलाड़ी यशविंद्र सिंह ठाकुर को जिला शिमला वॉलीबाल संघ का महासचिव चुना गया है। ठाकुर के चयन से क्षेत्र के वॉलीबाल खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति के बाद दत्तात्रेय स्पोर्ट्स और ब्लैक ब्वॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत करेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी विनोज नेगी, विकास कंवर, पूर्व राष्ट्रीय कोच कुलदीप सिंह ठाकुर, बांका राम भलूनी, कुश ठाकुर, जॉनी कायथ, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, राकेश कपूर, हितेश ठाकुर, चेतन शर्मा, ब्लैक ब्वॉयज स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष दयाल कायथ, दुर्गा प्रसाद, अनिल नेगी, यशवंत शर्मा, हर्ष कायथ, करन जिष्टू, बॉबी मेहता ने यशविंद्र ठाकुर की नियुक्ति पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र के युवा खिलाड़ी को पहली बार जिला कार्यकारिणी में स्थान मिला है, जो क्षेत्र के लोगों के लिए गौरव का विषय है। महासचिव यशविंद्र सिंह ठाकुर ने उन्हें पदभार सौंपने पर प्रदेश वॉलीबाल और ओलंपिक संघ अध्यक्ष विरेंद्र कंवर, राष्ट्रीय वॉलीबाल संघ संयुक्त सचिव और हिमाचल वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव जगीर सिंह रंधावा, जिलाध्यक्ष डॉ विक्रम बांश्टू और दत्तात्रेय स्पोर्ट्स का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला शिमला सहित रामपुर क्षेत्र में वॉलीबाल खेल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जिला शिमला के अनुभवी कोच और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को साथ लेकर जिला शिमला में वॉलीबाल के स्तर को ऊपर उठाया जाएगा। क्षेत्र में वॉलीबाल प्रतियोगिताएं आयोजित कर ग्रामीण इलाकों में छुपी प्रतिभा को निखारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed