रामपुर बुशहर। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनारसा में हैड ब्वॉय और हेड गर्ल का चुनाव किया गया। इस अवसर पर यशिका हेड गर्ल और सौरभ शर्मा हैड ब्सॉय बने। इसके अलावा महासचिव कार्तिक को चुना गया। हाल ही में स्तरोन्नत विद्यालय में 145 छात्र और छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
प्रधानाचार्य निर्मल सोनी ने बताया कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन जा रहा है। स्कूल में छात्रों ने विद्यालय कैंपस की सफाई की और स्वास्थ्य, स्वच्छता के साथ साथ नशे के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रवक्ता शमशेर सिंह, नीता नेगी, विज्ञान स्नातक दीक्षिता, कला स्नातक ओपी ठाकुर, कला अध्यापक सुरेश कुमार शास्त्री, हेमंत शर्मा, भाषा अध्यापिका अनिका ठाकुर, शारीरिक शिक्षक कुलदीप मौजूद रहे। छात्रों ने स्वच्छता अपनाने और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ने सरकार से डीपीई, वरिष्ठ सहायक और अधीक्षक ग्रेड-2, चौकीदार के पदों का सृजन करने की मांग की।