{"_id":"6706895a14b1ca3cf2067b5a","slug":"x-ray-machine-will-soon-be-installed-in-chc-dhargaura-rampur-bushahr-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-122938-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीएचसी धारगौरा में जल्द लगेगी एक्सरे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीएचसी धारगौरा में जल्द लगेगी एक्सरे मशीन
विज्ञापन
सीएचसी धारगौरा में 30 लाख की लागत से स्थापित होगी एक्सरे मशीन। संवाद
चार पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को घरद्वार पर मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
सीएचसी में करीब तीस लाख की लागत से लगेगी पोर्टेबल एक्सरे मशीन
एक्सरे के अभाव में तीन से पचास किलोमीटर का सफर का पहुंचते थे रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के तहत आने वाली चार पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को जल्द ही एक्सरे की सुविधा मिलेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारगौरा में एक्सरे मशीन स्थापित की जाएगी। करीब तीस लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य विभाग इस स्वास्थ्य केंद्र में पोर्टेबल एक्सरे मशीन लगाएगा। सीएचसी में एक्सरे मशीन लगने से क्षेत्र के हजारों लोगों को घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गौर हो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारगौरा से क्षेत्र की धारगौरा, मशनू, गोपालपुर और किन्नू पंचायत के हजारों ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। चार पंचायतों से यहां रोजाना मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। क्षेत्र के एकमात्र सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं तो मिल रही हैं, लेकिन अब तक यहां एक्सरे की कोई सुविधा नहीं थी। इस कारण मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ रही थीं। क्षेत्र के लोग लंबे अरसे से स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन लगाने की मांग कर रहे थे, ताकि उन्हें घरद्वार पर एक्सरे की सुविधा मिल सके। एक्सरे के अभाव में क्षेत्र के लोगों को तीस से पचास किलोमीटर का सफर कर रामपुर पहुंचना पड़ रहा था। ग्रामीणों की यह ज्वलंत मांग जल्द पूरी होगी। हिमाचल प्रदेश पावर ग्रिड ने सीएसआर के तहत सीएचसी गौरा में एक्सरे मशीन के लिए तीस लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से स्वास्थ्य विभाग रामपुर जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र में पोर्टेबल एक्सरे मशीन स्थापित करेगा। एक्सरे मशीन लगने से जहां हजारों ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा, वहीं उन्हें कई किलोमीटर दूर रामपुर के सफर से भी निजात मिलेगी। बीडीसी अध्यक्ष रामपुर आशीष कायथ ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की चार पंचायतों के हजारों लोगों को रामपुर के बजाय अब धारगौरा सीएचसी में एक्सरे की सुविधा मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश पावर ग्रिड द्वारा सीएचसी गौरा के लिए 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन स्थापित की जाएगी। -निशांत तोमर, एसडीएम रामपुर
सीएचसी गौरा में 30 लाख की लागत से पोर्टेबल एक्सरे मशीन स्थापित की जाएगी। इसके बाद क्षेत्र के लोगों को एक्सरे करवाने के लिए रामपुर नहीं पहुंचना पड़ेगा। -
विज्ञापन
डॉ. आरके नेगी, बीएमओ रामपुर