Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Wrestler Pushpendra won a big prize of Rs 90 thousand

Rampur Bushahar News: पहलवान पुष्पेंद्र ने जीती 90 हजार की बड़ी माली

Mon, 30 Sep 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
ठियोग में देव आस्था से जुड़े प्राचीन कुश्ती मेले का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल की देव आस्था से जुड़े प्राचीन मेले के दौरान कुश्ती का आयोजन किया गया। मेले में चियोग, देहना और ददास पंचायतों के लोगों ने भाग लिया। कुश्ती में मर्चेंट नेवी के पुष्पेंद्र पहलवान ने 90 हजार की बड़ी माली जीती, वहीं चंडीगढ़ के आशीष पहलवान ने 61 हजार की छोटी माली पर कब्जा जमाया। हिमाचल केसरी का ताज ऊना के पहलवान साहिल पंडित ने अपने नाम किया। पर्यटक स्थल फागू के समीप बने प्राकृतिक अखाड़े में हजारों लोगों ने कुश्ती का लुत्फ उठाया। मेले में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और हिमाचल सहित विभिन्न राज्यों के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया।

मेले में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरीश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि और कुफरी फन कैंपस प्रमुख बलदेव ठाकुर, चियोग के गोपाल शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी पहलवानों का मनोबल बढ़ाया। विजेता पहलवानों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मेले में हर साल शिमला और आसपास के जिलों से हजारों कुश्ती प्रेमी पहलवानों के दांव पेच देखने आते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान मेला कमेटी के प्रधान दिनेश जागटा, मोहन लाल, सोहन ठाकुर, गीता राम, श्याम सिंह और हीरा लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed