{"_id":"669d001afd29495a1c0022d2","slug":"worshiped-unnu-mahadev-on-guru-purnima-and-took-blessings-of-guru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-119064-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गुरु पूर्णिमा पर उन्नू महादेव की पूजा कर लिया गुरु का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गुरु पूर्णिमा पर उन्नू महादेव की पूजा कर लिया गुरु का आशीर्वाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के उन्नू महादेव ज्यूरी में गुरु पूर्णिमा पर सैकड़ों लोगों ने उन्नू महादेव की पूजा-अर्चना और दर्शन किए। श्रीखंड कैलाश छड़ी यात्रा समिति उन्नू महादेव ज्यूरी ने गुरु पूर्णिमा पर लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। उन्नू महादेव में रविवार को श्रद्धालुओं ने सुबह से ही महादेव की पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर जल चढ़ाया। मंंदिर में आने वाले अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने उन्नू महादेव के महंत बाबा मस्तगिरि के चरण छूकर भी गुरु का आशीर्वाद लिया।
महंत बाबा मस्तगिरी ने बताया गुरु पूर्णिमा पर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने महादेव के दर्शन किये और भंडारे का प्रसाद लिया। इस आयोजन में समिति के प्रधान शिशु पाल धंगल, अनिल गुप्ता, नरेश सुनेल, हेमंत गौतम, अनिल नेगी और पंकज सहित कई लोगों ने सहयोग दिया।