फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Workshop organized in Rampur Project

आध्यात्मिक सशक्तीकरण से तनाव कर सकते हैं दूर : डॉ. सुरेश

Tue, 29 Apr 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Workshop organized in Rampur Project
रामपुर परियोजना के अधिकारी कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन बारे किया प्रशिक्षित। स्रोत : ब्रह्माकुम
रामपुर परियोजना में कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन में तनाव प्रबंधन ने सुरक्षित एवं खुशहाल जीवन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय से पधारे यातायात एवं परिवहन प्रभाग के उपाध्यक्ष और मैनेजमेंट ट्रेनर डॉ. सुरेश शर्मा ने सुरक्षित एवं खुशहाल जीवन के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि तनाव का मुख्य कारण हमारा नजरिया और सोचने का तरीका है, इसलिए हमें तनाव प्रबंधन के लिए नजरिये में परिवर्तन लाने की और आत्म सशक्तीकरण से अपने साथियों को भी सशक्त करने की आवश्यकता है। आध्यात्मिक सशक्तीकरण से आप-अपने कार्य को बेहतर तरीके से कर सकते हैं और जीवन को सफल और सुरक्षित बना सकते हैं। आध्यात्मिक सशक्तीकरण से तनाव को दूर किया जा सकता है। डॉ. सुरेश शर्मा ने ग्रुप एक्टिविटीज के माध्यम से सोचने के नए तरीके के बारे में बताया कि कैसे आज की हम विषम परिस्थितियों को भी सहजता से पार कर जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। इस मौके पर पावर प्लांट उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ईशा नेगी ने कहा कि वर्तमान समय में आध्यात्मिकता की हमें भी जरूरत है। जीवन प्रबंधन के लिए हम आध्यात्मिकता को आत्मसात करने का प्रयास करेंगे, ताकि कार्य प्रबंधन बेहतर तरीके से कर सकें। उन्होंने इस कार्यशाला की सराहना की और मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश शर्मा और ब्रह्माकुमारीज के सभी सदस्यों का आभार जताया। इस अवसर पर रामपुर बुशहर सेवा केंद्र प्रभारी बीके कृष्णा बहन ने शुभकामनाएं दीं और उप महाप्रबंधक ईशा नेगी को ईश्वरीय साहित्य प्रदान किया।
- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed