{"_id":"66e03ebba70eaacaf002f707","slug":"workers-upset-after-not-receiving-two-months-salary-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-121517-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दो माह का वेतन न मिलने पर कामगार बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दो माह का वेतन न मिलने पर कामगार बिफरे
विज्ञापन
लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन वेतन का भुगतान न करने पर हड़ताल करते हुए।
परियोजना का कार्य किया बंद, लूहरी परियोजना के खिलाफ कामगारों ने की नारेबाजी
परियोजना में श्रम कानून का हो रहा उल्लंघन : यूनियन
जल्द वेतन की अदायगी नहीं की तो अनिश्चितकाल तक काम बंद करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जुलाई और अगस्त के वेतन की अदायगी न होने पर कामगारों का लूहरी परियोजना पर गुस्सा फूटा। कामगारों ने यूनियन के बैनर तले परियोजना के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की और परियोजना का कार्य बंद किया। यूनियन ने चेताते हुए कहा कि यदि जल्द ही वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन समय के लिए परियोजना का कार्य ठप कर देंगे।
मंगलवार को लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन 210 मेगावाट स्टेज-1 संबंधित सीटू ने मजदूरों का जुलाई और अगस्त के वेतन का भुगतान न करने पर परियोजना का काम बंद किया। मजदूरों ने परियोजना की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया। मजदूरों को संबोधित करते हुए सीटू शिमला जिला सचिव अमित, यूनियन अध्यक्ष राजपाल और सचिव सतीश ने कहा कि परियोजना में श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन हो रहा है। सतलुज जल विद्युत निगम मूकदर्शक बना हुआ है।
मजदूर नेताओं ने कहा कि सतलुज जल विद्युत निगम देश की नवरत्न कंपनियों में से एक है। वित्त वर्ष 2023-24 में 908 करोड़ का मुनाफा कमाने वाली कंपनी 50 मजदूरों के दो महीने के वेतन का भुगतान नहीं कर रही है। मजदूरों को वेतन न देना निगम के मजदूर विरोधी रवैये को दर्शाती है। यूनियन ने एसजेवीएन और पटेल कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी है यदि समय रहते मजदूरों को जुलाई और अगस्त के वेतन का भुगतान नहीं करेगी, तो यूनियन उग्र आंदोलन कर परियोजना का काम अनिश्चित समय के लिए बंद करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर मोहर सिंह, परस राम, मंजीत, सुनील, प्रदीप, विनोद, भुवनेश, चंद्रेश, खेम चंद और ओम प्रकाश सहित कई अन्य मौजूद रहे।