Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Work on repairing the Sanei-Shikari link road begins

Rampur Bushahar News: सनेई-शिकारी संपर्क सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू

Sat, 10 Jan 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Work on repairing the Sanei-Shikari link road begins
रामपुर की सनेई-शिकारी काली माता मंदिर को जोडऩे वाली सडक़ हो रही दुरूस्त। संवाद
इंपैक्ट : बरसात के दौरान जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। सनेई-शिकारी काली माता मंदिर को जोड़ने वाली संपर्क सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। परशुराम मंदिर समिति डंसा की मांग पर सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल ने लोक निर्माण विभाग को सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अखबार में भी इस समस्या को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसके बाद अब जेसीबी को मौके पर भेजकर विभाग ने सड़क को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क की समस्या को लेकर वीरवार को सचिवालय में मंदिर समिति के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल से मिला था। उन्होंने अवगत करवाया कि बीते साल भारी बरसात के दौरान सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वहीं, सड़क को दुरुस्त करने के कार्य के लिए बजट की जरूरत है। प्रतिनिधिमंडल को विधायक नंदलाल ने सड़क के लिए आगामी बजट में प्राथमिकता के आधार पर राशि स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी किए। वहीं, परशुराम मंदिर समिति ने इस पुनीत कार्य को एक लाख की राशि जारी करने पर विधायक का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article