फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women took out a rally against drugs in Dhandrawadi

Rampur Bushahar News: धंद्रवाड़ी में नशे के खिलाफ महिलाओं ने निकाली रैली

Thu, 27 Feb 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। डोडरा क्वार उपमंडल की धंद्रवाड़ी पंचायत में सौ महिलाओं ने नशे के खिलाफ रैली निकाली। महिलाओं ने लोगों को नशे की बुराइयों के बारे में जागरूक किया। यह रैली हेलीपैड क्वार से गांव धंद्रवाड़ी, चैधार होकर उपमंडल मुख्यालय डोडरा क्वार तक निकाली गई। रैली में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सहित कर्मचारियों ने भी भाग लिया। महिलाओं ने नशे की रोकथाम के लिए एसडीएम धर्मेश कुमार रमोत्रा को ज्ञाप भी सौंपा। महिलाओं को एसडीएम ने आश्वासन दिया कि नशे के विरुद्ध प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। उपमंडल डोडरा क्वार को नशा मुक्त करने के लिए इसी तरह के अभियान लगातार चलाने की आवश्यकता है। इसके लिए जनता का सहयोग अति आवश्यक है। एसडीएम ने आग्रह किया कि लोग आने वाली ग्रामसभा में अपनी उपस्थिति देकर नशे करने और नशे के कारोबार में लगे लोगों के विरुद्ध प्रस्ताव पारित करवाएं। नशे के कारोबार करने वाले लोगों को सरकारी और सामाजिक सुविधाओं से वंछित किया जाए। एसडीएम ने लोगों से कहा कि नशा तस्करों की सूचना मिलने पर उपमंडल मुख्यालय और पुलिस चौकी में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए हर समय तैयार है। --- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed