फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women protested against the liquor shop opened in Tikri

Rampur Bushahar News: टिकरी में खुले शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 25 Mar 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Women protested against the liquor shop opened in Tikri
देलठ पंचायत के टिकरी मोड़ पर खुले शराब ठेके को बंद करने के लिए एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपते
एसडीएम को छह महिला मंडलों ने सौंपा ज्ञापन, चेताया-बंद किया जाए ठेका वरना होगा उग्र प्रदर्शन
विज्ञापन


शिक्षण संस्थानों के 100 से 150 मीटर के दायरे में खुला है शराब ठेका

विद्यार्थियों और महिलाओं को झेलनी पड़ रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। देलठ पंचायत के टिकरी मोड़ पर खुले शराब ठेके के खिलाफ मंगलवार को रामपुर में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। शिक्षण संस्थानों के 100 से 150 मीटर के दायरे में शराब ठेका खोला गया है। इस कारण बच्चों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। समस्या को लेकर क्षेत्र की छह महिला मंडलों की महिलाएं एसडीएम रामपुर के कार्यालय पहुंचीं और प्रदर्शन किया। हिमाचल किसान सभा पंचायत इकाई देलठ की अध्यक्षता में महिलाओं ने एसडीएम निशांत तोमर को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समस्या के समाधान की मांग उठाई। साथ ही चेताया कि ठेका बंद किया जाए या फिर इसे दूसरी जगह ले जाया जाए, वर्ना उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

महिलाओं ने कहा कि आईटीआई और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के पास शराब ठेका है। इस कारण विद्यार्थियों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। यहीं से रास्ता भी है। शराब ठेके को बंद करने के लिए पहले भी महिला मंडल टूटू, नोटीधार, कालीमाटी, दोवटी, मोतीबाग और देलठ ने 11 फरवरी को मांगपत्र सौंपा था और महिलाओं ने प्रदर्शन भी किया था, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे हमारी युवा पीढ़ी पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। महिलाओं ने प्रशासन से मांग उठाई है कि शराब ठेके को बंद किया जाए या इसे किसी दूसरी जगह पर स्थानांतरित किया जाए, वर्ना उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर देवकी नंद, कृष्णा राणा, जूना देवी, सुरमा देवी, रचना, रक्षा, देविंद्रा देवी, सुरक्षा देवी, शिव दासी, पुष्पा, विमला, रमिला और ममता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed