फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   women died in car accident near mashnu

मशनू में कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत

Wed, 14 Sep 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत मशनू पंचायत में बुधवार दोपहर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक सहित तीन अन्यों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का उपचार रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोपहर कार में सवार होकर चार लोग रामपुर से मशनू की ओर जा रहे थे। इसी बीच बुधवार दोपर 2:45 बजे जैसे ही कार मशनू के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर 150 मीटर खाई में जा गिरी। इसहादसे में पसमू देवी (67) पत्नी कसरू राम निवासी गांव शलाट, डाकघर शमानी, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में चालक समेत दो बच्चे घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस का दल रामपुर से मशनू के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को घटनास्थल से निकाकर रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में वाहन चालक सूरत (42) पुत्र गोकल चंद निवासी गांव शलाट, डाकघर शमानी, तहसील निरमंड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि कार हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हैं। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed