{"_id":"62a4ce4b0e2dcb57ba5492b5","slug":"women-died-due-to-hit-by-bull-rampur-hp-news-sml4118353196","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी में सांड के हमले में घायल बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी में सांड के हमले में घायल बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी में सांड के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। घटना उस समय की है जब महिला आनी से अपने घर की ओर जा रही थी। इसी बीच सांड ने रास्ते में महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से सांड को यहां से भगाया। इसके बाद महिला को सिविल अस्पताल आनी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग महिला की गंभीर हालत को देखते हुए खनेरी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। यहां देर रात उपचार के दौरान महिला ने तोड़ दिया।
बुजुर्ग महिला की पहचान प्रेम दासी पत्नी प्रेम सिंह निवासी ग्राम पंचायत आनी गांव रुना के तौर पर हुई है। आनी में लावारिस पशुओं ने इससे पहले भी कई राहगीरों को गंभीर रूप से घायल किया। इससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। खासकर महिलाओं और बच्चों पर हर समय लावारिस पशुओं के हमले का खतरा बना रहता है। जाता घटनाक्रम के बाद क्षेत्र के लोग खौफजदा है। उन्होंने जिला प्रशासन से लावारिस पशुओं को गोसदन में रखने की मांग उठाई है ताकि लोग सुरक्षित आवाजाही कर सके। एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने पशुपालन विभाग और नगर पंचायत को निर्देश जारी किए हैं कि लावारिस पशुओं को रिहायशी इलाके से कहीं दूर छोड़ा जाए, जिससे इस तरह की घटना दोबारा पेश न आए।