{"_id":"6ab27d5b787233a7240ab323","slug":"women-and-project-workers-renovated-quarry-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-170419-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: महिलाओं और परियोजना कर्मियों ने संवारा क्वारी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: महिलाओं और परियोजना कर्मियों ने संवारा क्वारी रोड
विज्ञापन
झाकड़ी में परियोजना कर्मियों और महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान। स्रोत : परियोजना प्रबंधन
स्वच्छता पखवाड़े के तहत सीटीयू-2 क्वारी रोड पर चला स्वच्छता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत मंगलवार को सीटीयू-2 क्वारी रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का आयोजन परियोजना प्रमुख ई. राजीव कपूर के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान के दौरान एनजेएचपीएस सीएसआर के कर्मचारियों और महिला मंडल झाकड़ी की सदस्यों ने सीटीयू-2 क्वारी रोड के आसपास स्वच्छता कार्य किया। इस दौरान मार्ग के किनारे और आसपास जमा कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. राजीव कपूर ने कहा कि सीटीयू-2 क्वारी रोड पर आयोजित स्वच्छता अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से लोगों में स्वच्छता के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए महिला मंडल झाकड़ी की सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महिला मंडल झाकड़ी की सदस्यों को प्लास्टिक बैग के उपयोग को समाप्त करने के उद्देश्य से जूट बैग और व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित सामग्री भी वितरित की गई। अभियान के माध्यम से स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के कम उपयोग का संदेश दिया गया। इस मौके पर एनजेएचपीएस की उपमहाप्रबंधक कौशल्या नेगी, सहायक प्रबंधक ई. रुमन देवी सहित सीएसआर के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।