फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Woman involved in drug trafficking arrested

Rampur Bushahar News: नशा तस्करी में संलिप्त महिला को किया गिरफ्तार

Wed, 01 Apr 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
महिला को जांच में शामिल होने के लिए जारी किया था नोटिस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। क्षेत्र में लंबे समय से नशा तस्करी में संलिप्त एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ थाना रोहड़ू में पहले ही 31.27 ग्राम चरस बरामदगी का मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी महिला को धारा 41ए दंड प्रक्रिया संहिता के तहत नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद आरोपी महिला ने नोटिस की शर्तों का उल्लंघन किया और नशा तस्करी की गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहीं। बाद में उसके खिलाफ एक और मामला एनडीपीएस अधिनियम में दर्ज किया गया। लगातार अपराध में संलिप्तता को देखते हुए पुलिस थाना रोहड़ू ने न्यायालय में धारा 41ए के तहत जारी नोटिस को निरस्त करने के लिए आवेदन किया, जिसे अदालत ने स्वीकार किया है। नोटिस निरस्त होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सावरनु नाम की यह महिला राेहड़ू के समाला की रहने वाली है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed