फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Wires were strung through the trees in Khegsu.

Rampur Bushahar News: खेगसू में पेड़ के बीच से बिछा दिए तार, हल्की सी हवा पर बत्ती गुल

Tue, 14 Jul 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Wires were strung through the trees in Khegsu.
खेगसू में पीपल के पेड़ के बीच बिछा दी बिजली की तार, हवा चलने पर पसर जाता सन्नाटा। स्रोत : जागरू
करोड़ों के सेब कारोबार वाली मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, व्यापारियों ने उठाई लाइन बदलने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी खेगसू सेब मंडी में हर वर्ष करोड़ों रुपये का सेब कारोबार होता है, लेकिन मंडी अब भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं पर्याप्त नहीं होने से बागवानों और व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आनी के अलावा बाहरी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में बागवान यहां सेब बेचने पहुंचते हैं।
व्यापारियों का कहना है कि मंडी में लंबे समय से बिजली की लाइन पीपल के पेड़ के नीचे से गुजर रही है। इसे बदलने की मांग कई बार बोर्ड से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि बारिश होते ही या हल्की हवा चलने पर भी बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन

बार-बार बिजली गुल होने से दुकानदारों, ढाबा संचालकों और अन्य व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सतलुज नदी के किनारे स्थित होने के कारण क्षेत्र में गर्मी अधिक रहती है। बिजली नहीं रहने से पंखे और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो जाते हैं, जिससे कामकाज भी प्रभावित होता है। व्यापारियों ने विद्युत विभाग से जर्जर लाइन को शीघ्र बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
विद्युत बोर्ड आनी के अधिशासी अभियंता पीसी हरनोट ने बताया कि बिजली लाइन को बदलना तकनीकी दृष्टि से चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद कनिष्ठ अभियंता से चर्चा कर समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed